बारिश का मौसम जितना खुशगवार लगता है उतना ही इस मौसम में बीमारियों का भी खतरा होता है। और अगर गलती से कहीं बारिश में भीग गए तब तो फिर लेने के देने पड़ जाते हैं और आप बिना वजह बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में बीमार न पड़ें तो फिरे आपको अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। ताकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहें और आपके ऊपर इस बारिश का कोई असर न हो। हमारे आयुर्वेद में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई हैं जिनका फॉलों करने से बीमारियां आपके पास नहीं आएंगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक डाइट टिप्स जिनके अनुसार खाने से इम्यूनिटी सिस्टम सही रहता है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : pixa
हमेशा ध्यान रखें बारिश के मौसम में ताजा और हल्का भोजन ही करें। अपने भोजन में अनाज जैसे गेंहूं, जौ, मक्का के साथ ही चावल और दाल को शामिल करें। मानसून में बहुत ज्यादा तेल मसालें वाला, तला भुना खाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
खाना पकाने के लिए हो सके तो देशी घी का इस्तेमाल करें। अगर यह संभव न हो तो ऑलिव ऑइल या सनफ्लावर का तेल ही इस्तेमाल करें। इन तेलों को आपका शरीर आसानी से पचा लेगा क्योंकि ये हल्के होते हैं।
4 of 6
- फोटो : pixa
कहते हैं हरी सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है लेकिन बारिश के मौसम में हरी सब्जियों से दूरी बनाकर ही रखना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियां में कीड़े आसानी से पनप जाते हैं और बारिश के मौसम में इनकी कितनी भी सफाई की जाए तो भी कुछ गंदगी रह जाती है जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : pixa
बारिश के मौसम में शरीर को शुद्ध रखने के लिए गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से फायदा होगा। इसके साथ ही एक छोटा टुकड़ा अदरक का सेंधा नमक के साथ खाने से भोजन को पचने में मदद मिलती है।
मानसून में करेला, मेथी, हल्दी जैसे तत्वों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इनका सेवन करने से शरीर में संक्रमण की समस्या नहीं होगी। इसके साथ ही तरल पदार्थों का सेवन भी ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही रखता है।