फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में हार्ट अटैक से बचने के ये हैं कुछ उपाय, यहां जानें इनके बारे में सबकुछ

Wed, 17 Nov 2021 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके शिकार हम कभी भी हो सकते हैं। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम इन बीमारियों से खुद का बचाव करें। हमारा हेल्दी खानपान, हमारी अच्छी दिनचर्या, हमारा रोजाना व्यायाम करना, रात को समय पर उठना, सुबह समय पर उठना, समय पर खाना खाना आदि। ये वो चीजें हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। लेकिन कई बार लोग हार्ट की समस्या से जूझ रहे होते हैं। अमूमन देखने को मिलता है कि कोई हार्ट अटैक झेल चुका होता है, तो किसी के हार्ट में अन्य तरह की तकलीफ होती है। ऐसे में इन लोगों को कई तरह की दवाओं और एक लंबे इलाज से गुजरना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में आपको हार्ट अटैक या हृदय से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं? ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सर्दियों में ठंड से बचने के क्या उपाय हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बहुत ज्यादा गर्म कपड़े पहनने से बचें
  • कई बार बहुत ज्यादा गर्म कपड़े पहनने के कारण ज्यादा गर्मी हो सकती है और इसकी वजह से रक्त वाहिकाओं को अचानक पतला कर देता है। ऐसे में हृदय रोग वाले व्यक्तियों में हाइपोटेंशन हो सकता है। वहीं, फिर आपको ठंड में पसीना आ सकता है और आपको गर्मी लग सकती है। ऐसे में ये पसीना खतरा पैदा करने के लिए काफी है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
घर के अंदर होने वाली हीट से बचें
  • ठंड के मौसम में हम अपने घर को गर्म रखने की कोशिश करते हैं और कई बार ये इनडोर हीटिंग द्वारा कम नमी के कारण सर्दी फ्लू होने की संभावना को बढ़ा देती है। ऐसे में हृदय रोग वाले किसी भी व्यक्ति में फ्लू संभावित खतरनाक होता है। इसलिए अगर आपको दिक्कत महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शराब पीने से बचें
  • सर्दियों में आप कहीं बाहर जा रहे हैं या घर पर ही हैं, तो आपको बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा में रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है, जिसके कारण आपको गर्म महसूस होता है। ऐसे में हृदय का खतरा बना रहता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें