फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

Tue, 24 May 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : gettyimages
काम का दबाव या जानबूझकर देर से सोने की आदत बहुत भारी पड़ सकती है। हो सकता है कि आप 5 घंटे की नींद के बाद भी आराम से काम कर सकते हैं लेकिन लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से ये खतरनाक साबित हो सकता है। इस आदत को तुरंत बदलें। वयस्कों को लगभग 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम की नींद रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ और कई सारी बीमारियों को अनजाने में बुलावा देती है। 
 
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

2 of 9
- फोटो : gettyimages
घर में खाना बनाने का वक्त नहीं है या फिर जल्दबाजी में बाहर का खाना खा लेना आम बात है लेकिन अक्सर ये आदत अनजाने में ही कई बीमारियों का न्यौता दे देती है। बीमारियों को साथ लाने वाली इस तरह की चीजों से दूरी बनाकर रखें। ये मोटापा, टाइप 2 डायबटीज और कोलेस्ट्राल बढ़ने जैसी समस्याओं सामने लाते हैं। 
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

3 of 9
- फोटो : gettyimages
गर्मियों में पानी की जगह प्यास बुझाने के लिए कई लोग कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। ये जानते हुए कि ये कितना खतरनाक हो सकता है लोग लगातार इसे पीते रहते हैं। इस आदत क बदलें।
 

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

4 of 9
- फोटो : gettyimages
फोन तो आज के समय सबकी जरुरत सी बन गया है। ऐसे में इसका प्रयोग बंद करना तो मुश्किल है लेकिन कम से कम प्रयोग किया जाए, ये संभव है। शोध बताते हैं कि लगातार कई घंटें तक फोन का प्रयोग सेहत पर उल्टा प्रभाव डालता है। 2011 का एक शोध कहता है कि 20 से 24 साल के बच्चों में तनाव और नींद ना आने की समस्या बहुत ज्यादा फोन के प्रयोग की वजह से है। 
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

5 of 9
- फोटो : gettyimages
हर छोटे-मोटे दर्द के लिए पेनकिलर खाना कुछ समय के लिए राहत तो देता है लेकिन कई सारे साइड इफेक्ट भी हैं जिससे हम अनजान हैं। पेट में गैस बनने से लेकर किडनी खराब होने जैसी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

6 of 9
- फोटो : gettyimages
लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहना, जैसे ऑफिस में कम्प्यूटर या फिर घर पर टीवी के सामने घंटो बैठे रहने की आदत भी सेहत पर अनजाने में भारी सकती है। मोटापा, रक्तचाप का बढ़ना आदि कई समस्याएं हैं जो इसकी वजह से परेशान कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

7 of 9
- फोटो : gettyimages
ऑफिस में हो या फिर कहीं भी लिफ्ट और एलिवेटर का सहारा लेना भी सेहत से समझौता करने जैसा है। अगर दिन में कभी भी समय ना मिले कसरत करने का तो बेहतर होगा सीढ़ियों का प्रयोग करें। 
 

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

8 of 9
- फोटो : gettyimages
गर्मी या फिर टैनिंग के डर से धूप से बिल्कुल ही दूरी बना लेना भी ठीक नही है। वैसे तो धूप में जाने की सलाह कोई नही देगा लेकिन दिन का कम से कम 10 से 5 मिनट में धूप में रहना चाहिए। दोपहर के बीच कड़ी धूप में तो ये संभव नहीं है लेकिन सुबह के समय थोड़ी देर रहना जरुरी है। 
विज्ञापन

अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें

9 of 9
- फोटो : gettyimages
हर समय तनाव में रहना या फिर नकारात्मक बातें सोचना भी ठीक नहीं है। इस आदत को बदलें। सकारात्मक सोच के साथ जीवन की हर समस्या का समाधान ढूढें तो ज्यादा आसान और सही रहेगा बजाय कि परेशान रहने के। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें