फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के साथ शरीर को गर्माहट देता है सोना, जानें गजब के फायदे

Tue, 20 Feb 2018 09:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
beauty
महिला हो या पुरूष गोल्ड पहनना हर किसी को अच्छा लगता है। खास बात यह है कि गोल्ड न सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगता है बल्कि आपका डॉक्टर भी है। आप सोच रहे होंगे भला सोना डॉक्टर कैसे हो सकता है।

आपको बता दें, हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह पुष्टि हुई है कि सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में इस रोग के लक्षणों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सोना पहनने से होने वाले ऐसे ही कई चमत्कारों के बारे में ।
विज्ञापन

2 of 6
health
घाव ठीक करता है
अगर 24 कैरेट गोल्ड को त्वचा के घाव या संक्रमित जगह के पास रखा जाए तो इससे घाव भरने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर का इंफेक्शन भी नियंत्रित रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
शरीर को एनर्जी
प्राचीन समय से माना जाता है कि सोना शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है। इसे पहनने से शरीर को राहत मिलने के साथ चोट के घाव भी जल्दी भर जाते हैं। हालांकि कहा जाता है सोने को अन्य धातुओं के साथ रखने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है। 

4 of 6
ब्लड सर्कुलेशन
सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जो शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपको फिट रखता है और बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
इम्युनिटी 
सोना पहनने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खास बात यह है कि बाहर का तापमान बदलने पर सोना हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिप्रेशन 
जब आप सोना खरीदते हैं या महंगा सोना पहनते हैं तो आपको भीतर से अच्छा महसूस होता है। सोना खरीदना ज्यादातर लोगों की पहुंच में होता है और जब भी आप तनाव या डिप्रेशन महसूस करें आप सोना पहन सकती हैं। यह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ अच्छा भी फील करवाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें