फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा जैसी फिट बॉडी अब नहीं रहा सपना, जानिए कैसे रखती हैं खुद को मेंटेन

Tue, 20 Feb 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
बॉलीवुड की छइया गर्ल आज भी फिटनेस के मामले में कई न्यू कर्मस को मात दे रही हैं। 41 साल की मलाइका अरोड़ा स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटिन भी फॉलो करती है। आइए जानते हैं वुमन पावर वॉक एम्बेसडर मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए क्या कुछ करती हैं । 

 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा कहती है, आपका शरीर एक मंदिर होता है इसलिए आपको इसकी इज्जत करनी चाहिए। आप भले ही कितने भी व्यस्त क्यों न हो इसका ध्यान रखने के लिए रोजाना कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। मलाइका ने कहा, 'मैं हमेशा लोगों को कहती हूं कि रोज अपने काम से कुछ समय निकालकर बाहर टहलने के लिए जरूर निकलें। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा कहती है ये उनता ही आसान है जितना कि रोजाना 30 मिनट की सैर। एक बार इसकी आदत पड़ जाने पर आप इसे पावर वॉक में भी बदल सकते हैं। पावर वॉक के लिए काफी स्टेमिना चाहिए होता है लेकिन इसके रिजल्ट काफी अच्छे होते हैं। 

 

4 of 5
Ayushmann Khurrana
वहीं आयुष्मान खुराना का कहना है कि पावर वॉक न सिर्फ आपकी बॉडी को टोन रखता है बल्कि आपके स्टेमिना को भी बढ़ाता है। वो कहते हैं, मैं अपने वर्कआउट और जिम को लेकर काफी रेगुलर हूं। मैं अच्छा फील करने के लिए रोजाना कसरत करता हूं। अगर आपके आसपास जिम मौजूद नहीं है तो सैर एक अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से आप कई गुना कैलोरीज को जला सकते है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanya Malhotra
अच्छी फिगर की मल्लिका सान्या मल्होत्रा कहती है कि अच्छी सेहत के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। ये उतना भी मुश्किल नहीं है जितना लोगों को लगता है। मैं खुद को वार्म अप करने के लिए सैर करती हूं। जब कभी मेरे पास वक्त की कमी होती है तो मैं वॉक करने चली जाती हूं। बता दें, फिट रहने के लिए कोई पैसै नहीं लगते । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें