फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 10 ऐसी चीजें, जो कोरोना से बचने की देती है 80 प्रतिशत गारंटी

Thu, 03 Dec 2020 06:10 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कोरोना वायरस से बचाएंगी ये 10 चीजें - फोटो : ANI

कोरोना अब तो सभी की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। लोगों को कोरोना के साथ जीने की आदत हो चुकी है। लेकिन कोरोना के रहते इंसान तब तक खुली हवा में आजादी की सांस नहीं ले सकता जब तक कोई वैक्सीन नहीं आ जाती लेकिन सभी के दिमाग में प्रश्न यही घूमता रहता है कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तबतक खुद को और अपनों को सुरक्षित कैसे रखा जाए? अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए उन 10 चीजों के बारे में जिनको अपने जीवन में शामिल कर लेने से आप कोरोना से 80 प्रतिशत तक सुरक्षित रह सकते हैं।


 

 

विज्ञापन

2 of 11
अदरक और लौंग वाली चाय - फोटो : iStock
मसाला चाय
यदि आप मसाला चाय के दीवाने हैं तो आप खुद को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकते हैं। मसाला चाय में डलने वाली लौंग, अदरक रोग- प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करती है। रोग- प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी तो आप आसानी से कोरोना की चपेट में नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 11
दूर खड़े होकर करें बात - फोटो : hug

अति मिलनसारिता न जताना
कई लोग व्यवहारिकता जताने में इतना मशगुल हो जाते हैं कि उन्हें खबर ही नहीं होता कि कब किससे कितनी बार गले मिल लिये। जो लोग दूर खड़े होकर बात करते हैं, शब्दों से व्यवहारिकता दर्शाते हैं वे कोरोना संक्रमित होने से बच सकते हैं।

4 of 11
गले लगने की बजाय नमस्ते करें - फोटो : सोशल मीडिया

नमस्ते करना
नमस्ते करने से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना कम हो जाती है। चाहे कितना ही करीबी व्यक्ति क्यों न हो उससे गले मिलने की बजाय नमस्ते ही करें। ऐसा करने से आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और अपनों को भी सुरक्षित रखेंगे।

 

विज्ञापन

5 of 11
चेहरे को बाहर जाने पर ढंक कर ही रखें

मुंह खुला न रखना
विशेषकर जब लड़कियां घर से बाहर निकलती हैं तो वे मुंह को धूल- धूप से बचाने के लिए दुपट्टे से उसे बंध लेती हैं। ऐसा करने वाली लड़कियां या अन्य लोग कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं और जो लोग चेहरे को इस तरह से नहीं ढ़ंकते उन्हें मास्क जरूर पहनना चाहिए।

विज्ञापन

6 of 11
बार-बार हाथ धोएं - फोटो : Pixabay

स्वच्छता प्रेमी
यदि आपको दिनभर स्वच्छ रहना पसंद है तब तो बार-बार हाथ धोने से आपको कोई परहेज ही नहीं होगा। जब आप साबुन से 20 सेकंड तक दिन में तीन से चार बार हाथ धोएंगे तो कोरोना तो क्या आपको कोई अन्य बीमारी भी नहीं होगी।

विज्ञापन

7 of 11
कोहनी से दरवाजा खोलें - फोटो : instagram

कोहनी का प्रयोग
दफ्तर या अन्य जगहों पर दरवाजा खोलने और बंद करने के लिए आप कोहनी का इस्तेमाल करते हैं तब तो संक्रमण से आप बच सकते हैं। क्योंकि एक ही दरवाजे पर अलग-अलग लोगों का हाथ लगता है तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

8 of 11
गिलोय से बढ़ेगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता

गिलोय का सेवन
आयुर्वेद में गिलोय को चमत्कारिक औषधी माना गया है। यदि पिछले 7-8 महीने से आप गिलोय का सेवन प्रतिदिन कर रहे हैं तब तो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होने की संभावनाएं। ऐसे में वायरस आपके शरीर पर प्रभाव नहीं डाल पाएगा।

9 of 11
नियमित रूप से योग करें - फोटो : social media

योग
जो लोग प्रतिदिन योग करते हैं, उन्हें भी कोरोना होने की संभावनाएं अधिक नहीं है। नियमित रूप से योग करने वालों को छोटी-मोटी बीमारियां भी नहीं होती। जब कोई बीमारी होगी ही नहीं तो रोग-प्रतिरोधक क्षमता तो अच्छी ही रहेगी। वायरस आसानी से आक्रमण नहीं कर पाएगा।

10 of 11
नाक पर हाथ न लगाएं

चेहरे को न छूना
यदि आपकी आदत में चेहरे को बार- बार न छूना शामिल हो चुका है तब तो बहुत ही अच्छी बात है। हाथ जब नाक तक पहुंचेगा ही नहीं तो कोरोना के शरीर में प्रवेश करने की संभावनाएं बहुत कम हो जाएगी।

विज्ञापन

11 of 11
गर्म पानी का सेवन करें - फोटो : pixabay

गर्म पानी
यदि आप दिन में तीन से चार बार गरम पानी पीते हैं तो शरीर के भीतर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है और वायरस के शरीर में प्रवेश करने के 36 घंटे के भीतर संभावना है कि कोरोना वायरस कमजोर पड़ जाए। गर्म पानी को लेकर कई सारे अध्ययन भी हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें