फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोने से लेकर सेक्स तक, इन तरीकों से होती है मांसपेशियों की वर्जिश

Sat, 14 Jan 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आजकल फिट रहना किसी संघर्ष से कम नहीं है। जिम जानने से बचने के लिए लोग तरह-तरह के बहाने भी बनाते रहते हैं। लेकिन इससे आपको परेशान होने की जरुरत नहीं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
टेक्नीक फिजियोथेरेपी एंड स्पोर्टस मैग्जीन चलाने वाले एनॉटमी एक्सपर्ट माइक अंगर ने हमारे हर क्रियाकलाप को कुछ अंक दिए हैं जिनसे हम जान सकते हैं कि कौन सा काम करने पर हमारी कितनी मसल्स एक्टिव होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
सेक्स के दौरान हमारे शरीर की 657 मसल्स एक्टिव होती हैं। यहां तक कि मोबाइल पर मैसेज करने, बस के लिए दौड़ने और किस करने के दौरान भी हमारे शरीर की कई मसल्स एक्टिव होती हैं।

4 of 6
दौड़ने से हमारे शरीर की 99 मसल्स, किस के दौरान 35 मसल्स और टेक्स्ट करने के दौरान 85 मसल्स एक्टिव होती हैं। डांस करना शरीर के निचले हिस्से के लिए व्यायाम का काम करता है इससे 85 मसल्स एक्टिव होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Getty Images
यहां तक कि एक जगह से चिपककर टेलीविजन देखना भी हमारे मसल्स को एक्टिव करता है। इससे आंखों के 16 मसल्स एक्टिव होते हैं। अगर एक्सरसाइज की बात करें तो गोल्फ खेलने से शरीर के 137 मसल्स और साइकिलिंग करने से 155 मसल्स एक्टिव होते हैं। केवल रोने भर से हमारे चेहरे के 17 मसल्स एक्टिव होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
अंगर के अनुसार इन एक्टिविटीज के साथ हमारा खुद एक्टिव होना भी जरूरी है तभी हमें इसका फायदा मिल सकता है और हमारे मसल्स स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं हैं तो इससे आपके 3 से 5 प्रतिशत तक मांसपेशियों का मास कम हो जाता है इसे आप नियमित व्यायाम और प्रोटीन की मात्रा लेकर दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें