फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे खूबसूरत बॉडी बिल्डर है ये लड़की, जिम में एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं लड़के

Wed, 02 May 2018 09:54 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज तक आपने कई खूबसूरत लड़कियां देखी होंगी पर आज हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। खास बात यह है कि यह 22 साल की यह लड़की उन सभी लोगों की सोच बदल देगी जो यह मानते हैं कि लड़कियां खूबसूरत और नाजुक होती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये 'बार्बी डॉल'। 
विज्ञापन

2 of 6
female body builder
इस खूबसूरत 22 साल की बॉडी बिल्डर महिला का नाम जूलिया विंस है। जूलिया का जन्म 21 मई साल 1996 को रूस में हुआ था। बता दें कि जूलिया अपनी बॉडी की शेप और फिटनेस को बनाए रखने के लिए पिछले 6 साल से लगातार जिम में पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
female body builder
जूलिया मॉस्को में होने वाली 'वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग' की चैंपियन भी रह चुकी हैं। आपको बता दें कि जूलिया विंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जूलिया के अब तक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। 

4 of 6
female body builder
जूलिया विंस हमेशा अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। इनकी फिटनेस और खूबसूरती की वजह से इनके चाहने वाले उनकी तस्वीरों को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
female body builder
जूलिया का चेहरा गुड़िया की तरह दिखता है इसीलिए लोग इन्हें 'मसल बॉर्बी' के नाम से पुकारते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जूलिया ने बताया की उन्हें 'मसल बॉर्बी' बुलाए जाने से काफी ख़ुशी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
body builder
जूलिया की बाइसेप्स 15 इंच और सीना 39 इंच है। जूलिया पावर लिफ्टर भी हैं और 180 किलो तक वजन उठा सकती हैं। बता दें, जूलिया जब 15 साल की थी तब से ही वह बॉडी बनाने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें