कैंसर, सबसे घातक बीमारियों में से एक है। हर साल लाखों लोगों की मौत इस रोग के कारण हो जाती है। दुनियाभर में तेजी से बढ़ते इस गंभीर रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 4 फरवरी को 'विश्व कैंसर दिवस' के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वायु प्रदूषण, आहार में पौष्टिकता की कमी, शारीरिक निष्क्रियता और विभिन्न प्रकार के रसायनों के संपर्क में आने के कारण पिछले दो दशकों में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ गया है। कैंसर सबसे घातक रोग में से एक है, जो हर साल दुनिया भर में 9 मिलियन से अधिक लोगों की मौत का कारण बनता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि प्रारंभिक चरणों में ही कैंसर का निदान कर लिया जाए तो इससे ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर मामलों में लोगों को इसका पता ही तब चल पाता है जब कैंसर गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है। कैंसर की स्थिति में शरीर के तमाम अंगों में इसके लक्षण देखे जा सकते हैं, आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।