फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैटी लिवर डिजीज: त्वचा पर स्पाइडर वेन्स जैसे लक्षण हो सकते हैं गंभीर समस्याओं के संकेत, ऐसे करें पहचान

Tue, 19 Oct 2021 03:40 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फैटी लिवर का खतरा - फोटो : iStock
हाल के वर्षों में जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण तमाम तरह की गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आहार में हाई फैट डाइट, शराब और दवाओं के बढ़ते सेवन के कारण कम उम्र में ही लोग मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। इसी तरह से लोगों में फैटी लिवर की समस्या का निदान भी किया जा रहा है। माना जाता रहा है कि लिवर की बीमारियां, उन लोगों में अधिक होती हैं जो शराब का सेवन करते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फैटी लिवर की समस्या में ऐसा होना आवश्यक नहीं है। फैटी लीवर दो प्रकार का होता है- एल्कोहलिक और नॉन एल्कोहलिक।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर में फैट जम जाने के कारण फैटी लिवर की समस्या होती है। नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज में थकान, पेट से संबंधित परेशानी, हथेलियों का लाल होना और पीलिया जैसी समस्या हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक यदि समस्य रहते फैटी लिवर के संकेतों की पहचान कर ली जाए तो इसका इलाज और रोग की गंभीरता को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि त्वचा में किस तरह के संकेतों के आधार पर फैटी लिवर डिजीज की समस्या का निदान किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
लिवर की बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा - फोटो : pixabay
फैटी लिवर के त्वचा पर लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पिछले कुछ वर्षों में मोटापा और मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों के बढ़ते मामलों के कारण लोगों में नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) की समस्या पहले की तुलना में अधिक सामान्य हो गया है। हालांकि त्वचा पर कुछ संकेतों के आधार पर इस रोग की पहचान की जा सकती है। वैसे तो प्रारंभिक अवस्था में यह लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, फाइब्रोसिस, लिवर कैंसर या सिरोसिस जैसी अधिक गंभीर स्थिति होने लगे तो यह लक्षण अधिक स्पष्ट होने लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्पाइडर वेन्स की समस्या - फोटो : istock
त्वचा में स्पाइडर वेन्स के संकेत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एनएएफएलडी की समस्या में त्वचा में स्पाइडर वेन्स जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्पाइडर वेन्स को स्पाइडर एंजियोमा सिरोसिस के रूप में भी जाना जाता है। लिवर में वसा के अणुओं के जमा होने के कारण रक्त परिसंचरण धीमा हो जाता है जिसके कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप रक्तचाप में वृद्धि और त्वचा के नीचे रक्त के थक्के बनने जैसी समस्या हो सकती है। स्पाइडर वेन्स को फैटी लिवर रोग का गंभीर संकेत माना जाता है।

4 of 5
स्पाइडर वेन्स की पहचान - फोटो : istock
स्पाइडर वेन्स को माना जाता है गंभीर लक्षण
डॉक्टर बताते हैं कि स्पाइडर वेन्स में क्षतिग्रस्त और सूजी हुई नसों के कारण त्वचा का रंग नीला या लाल हो जाता है। आमतौर पर फैटी लिवर डिजीज या सिरोसिस की समस्या बढ़ने के चरण के दौरान ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं। वैसे तो स्पाइडर वेन्स, शरीर पर कहीं भी दिखाई दे सकती हैं हालांकि चेहरे, पीठ या कंधों पर इस तरह के लक्षण दिखाई देने की सबसे अधिक संभावना होती है। अधिक वजन वाले लोगों में स्पाइडर वेन्स की समस्या होना काफी सामान्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर की बीमारियों से करें बचाव - फोटो : iStock
फैटी लिवर से सुरक्षित कैसे रहें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फैटी लिवर की बीमारी को जीवनशैली में बदलाव के साथ ठीक किया जा सकता है। स्वस्थ आहार और वजन घटाकर इस रोग के लक्षणों को कम किया जा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के वजन को 10 फीसदी तक कम करने से लिवर फैट, सूजन जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है। एनएएफएलडी के उपचार में एरोबिक्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायामों को सबसे प्रभावी माना जाता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें