Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari
डॉ रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
शरीर में विटामिन-डी की कमी होना अच्छी बात नहीं है क्योंकि इसकी कमी होने से शरीर में कई तरह की नई समस्याएं हो सकती हैं जबकि भारत में लगभग 70 से 90 प्रतिशत लोगों को विटामिन-डी की कमी होती है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि हमें इस तरह का आहार नहीं मिल पाता है जिससे कि हमारे शरीर को विटामिन-डी मिल सके। विटामिन-डी की पूर्ति के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में संतरे का जूस, दूध, दही जैसी चीजों का सेवन आवश्यक है। उसके अलावा धूप में घूमना भी आपके लिए बहुत जरूरी है लेकिन बहुत से लोगों के साथ समस्या यह रहती है कि वे पता ही नहीं लगा पाते हैं कि उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी है इसलिए अगली स्लाइड्स में बताए गए लक्षणों पर विशेष करके ध्यान दें ताकि शरीर में हो रही विटामिन-डी के बारे में आप पता लगा सकें।