फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

Wed, 14 Apr 2021 11:33 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

रक्तचाप का बढ़ना या घटना इन दिनों बहुत सामान्य हो चुका है। एक उम्र के बाद और आजकल तो तनाव और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण युवा भी इस समस्या का शिकार हो जाते हैं। कई बार हमें पता ही नहीं चल पाता है कि हमारा रक्तचाप कब बढ़ रहा है और हम लापरवाही करते चले जाते हैं जो कि आगे चलकर हमारे लिए गंभीर समस्या पैदा कर देती है इसलिए बहुत आवश्यक है कि सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए ताकि आपको चिकित्सक का  परामर्श मिल सके। अगली स्लाइड्स से जानिए उच्च रक्तचाप के लक्षण। 

विज्ञापन

2 of 6
पूरी सांस लेने के लिए आपको मशक्कत करना पड़ रही है - फोटो : Social media

सांस लेने में कठिनाई
यदि आपको अचानक महसूस हो रहा है कि आपको सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है और पूरी सांस लेने के लिए आपको मशक्कत करना पड़ रही है तो यह उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। जब ह्रदय फेफड़ों की सहायता से रक्तसंचार की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाता है तो इस तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में घबराने की बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। 

विज्ञापन

3 of 6
अकारण होने वाली ऐसी थकान उच्च रक्तचाप की निशानी है। - फोटो : social media

थकान महसूस होना
यदि आपको अचानक से ही शरीर बहुत थका हुआ लग रहा है और यदि किसी एक जगह बैठने पर उठने की हिम्मत ही नहीं हो पा रही है तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज करने की भूल न करें। अकारण होने वाली ऐसी थकान उच्च रक्तचाप की निशानी है। ऐसी थकान होने पर कई बार ऐसा महसूस होता है कि हाथ-पैर एकदम ठंडे पड़ चुके हैं। 

4 of 6
दिमाग पर दबाव बढ़ जाता है - फोटो : social media

सिर दर्द
सिर दर्द उच्च रक्तचाप का मुख्य लक्षण है। उच्च रक्तचाप की स्थिति में मस्तिष्क में उचित मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से सिर में भारीपन बना रहता है क्योंकि दिमाग पर दबाव बढ़ जाता है। यह सिर दर्द लंबे समय तक एक जैसा ही बना रहता है और सिर के किसी विशेष हिस्से की बजाय पूरा सिर इस स्थिति में दर्द करता है। 

विज्ञापन

5 of 6
खुद से कोई उपचार करने की बजाय सीधे चिकित्सक को दिखाएं - फोटो : social media

चक्कर आना
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर स्वस्थ व्यक्ति को भी ऐसा लगता है कि सबकुछ घूम रहा है। कई बार व्यक्ति खुद को संभाल नहीं पाता है इसलिए यदि बेवजह चक्कर आने जैसा महसूस हो रहा है, शरीर में अतिरिक्त कमजोरी लग रही है तो घर पर अकेले न रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत स्थिति को भाप लें और खुद से कोई उपचार करने की बजाय सीधे चिकित्सक को दिखाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीने में भारीपन महसूस होता है - फोटो : social media

सीने में दर्द
ब्लडप्रेशर जब ज्यादा बढ़ने लगता है तो सीने में भी दर्द होने लगता है या फिर शुरुआत में सीने में भारीपन महसूस होता है फिर लगता है जैसे कुछ चुभ रहा है और समय के साथ यह दर्द में बदल जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उच्च रक्तचाप होने पर फेफड़ों तक रक्त ले जाने वाली धमनियों पर अधिक दबाव पड़ने लगता है जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें