भारत समेत दुनियाभर के कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे होनेवाली मौतों का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ रहा है। राहत की बात यह है कि पहले से उपलब्ध दवाओं के जरिए बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में फेबिफ्लू, डेक्सामेथासोन जैसी दवाएं भी आई हैं, जो कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर भी अच्छी खबरें आ रही हैं। कोरोना की रफ्तार रोकने में सबसे बड़ी चुनौती इसकी पहचान और जांच करना है। देश के सभी नागरिकों की जांच संभव नहीं है। ऐसे में लक्षणों के आधार पर तय किया जा रहा है कि किन लोगों की जांच की जाए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: