फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायरिया रोग में बहुत कारगर हैं ये घरेलू तरीके, कुछ ही दिनों के इस्तेमाल में मिलेगा राहत

Mon, 29 Jun 2020 01:21 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दांतोंं और मसूड़ों की देखभाल - फोटो : सोशल मीडिया
सेहतमंद जीवन जीने के लिए हमें अपने दांतों और मसूड़ों को भी स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इंसान के शरीर में अक्सर बीमारियां मुंह के जरिए ही प्रवेश करती हैं। इनसे बचने के लिए हमें अपने दांतों और मसूड़ों की खास तरीके से ख्याल रखना चाहिए। हालांकि ऐसी कई समस्याएं हैं, जो दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती हैं। पायरिया की समस्या होने पर मसूड़ों की अंदरूनी परत और हड्डियां, दांतों और दांतों के खांचे से दूर हो जाती है। ऐसे में बैक्टीरिया गैप वाले हिस्सों में संक्रमण पैदा करते हैं और वो हिस्सा धीरे-धीरे सड़ने लगता है। इस वजह से कई बार मुंह से खून, दर्द और बदबू आने लगती है।
विज्ञापन

2 of 6
दांतोंं और मसूड़ों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
पायरिया के कारण
  • गलत तरीके से खानपान
  • दांतों की सही तरीके से देखभाल न करना
  • तंबाकू का सेवन
  • कई दिनों तक ब्रश नहीं करना
  • दांतों के बीच खाने के कण फंसे रहना
  • दांतों में गलत तरीके से टूथपिक का इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 6
दांतों और मसूड़ों की देखभाल - फोटो : Pixabay
पायरिया के लक्षण
  • मसूड़ों में सूजन
  • मुंह से बदबू आना
  • मसूड़ों से खून आना
  • दांतों और मसूड़ों में दर्द
  • खून के साथ मवाद निकलना

4 of 6
दांतों और मसूड़ों की देखभाल - फोटो : Pixabay
पायरिया से बचाव के घरेलू उपाय

मसूड़ो की मालिश करें

पायरिया की समस्या होने पर मसूड़ों की रोजाना मालिश कर समस्या को कम किया जा सकता है। ये तरीका काफी पुराना और असरदार है। मसूडो़ं की मालिश करने से वहां पर मौजूद बैक्टीरिया निकल जाते हैं। आप मसूड़ों की मालिश के लिए नारियल या फिर तिल के तेल का इस्तेमाल करें। मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
विज्ञापन

5 of 6
हल्दी - फोटो : फाइल फोटो
हल्दी
सेहतमंद गुणों से भरपूर हल्दी पायरिया की समस्या में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्दी मसूड़ों के सूजन को कम करने के साथ-साथ मसूड़ों और दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है। हल्दी को आप मंजन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नमक
पायरिया से परेशान लोगों के लिए यह नुस्खा बहुत ही फायदेमंद है। नमक में मौजूद गुण मुंह में दर्द, सूजन और खून निकलने की समस्या को खत्म करने का काम करता है। एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में नमक के 2 चम्मच डालकर इस घोल से दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करें। इससे आपके दांतों और मसूड़ों में होने वाला दर्द भी कम होगा साथ ही मसूड़ों से भी निकलने वाले खून को रोक सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें