Vitamin D Sunlight Vs Supplements: विटामिन डी एक ऐसा विटामिन है जिसे आमतौर पर 'सनशाइन विटामिन' के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन डी हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। इस विटामिन को अक्सर मजबूत हड्डियों और कैल्शियम के अवशोषण से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसकी भूमिका सिर्फ हड्डियों तक ही सीमित नहीं है।
यह आवश्यक पोषक तत्व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता, एनर्जी लेवल, मूड को नियंत्रित करने, मांसपेशियों के कार्य और यहां तक कि शरीर में सैकड़ों जीनों की गतिविधि को भी प्रभावित करता है। इसके इतने महत्व के बावजूद विटामिन डी की कमी एक आम समस्या है और कई साल तक इसका पता नहीं चलता, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं, जैसे थकान, खराब मूड, मांसपेशियों में कमजोरी या बार-बार संक्रमण होना।
इसी विषय पर हाल ही में डॉ. सौरभ सेठी, जो एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड में प्रशिक्षित एक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने एक इंस्टाग्राम एक वीडियो में विटामिन डी के बारे में पांच महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नेचुरल धूप अक्सर सप्लीमेंट्स पर निर्भर हुए बिना पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्रदान कर सकती है। आइए इस लेख में उनके बताए पांच प्रमुख बातों के बारे में जानते हैं।