आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी
- फोटो : Adobe
आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी
प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा खुराना बताती हैं, महिलाओं के लिए पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना न केवल अच्छे स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। यदि इंटिमेट एरिया की सफाई ठीक से नहीं की जाती है तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि संक्रमण, दुर्गंध, खुजली, जलन और यूटीआई। इसलिए रोजाना साफ पानी से इंटिमेट एरिया की सफाई करें और सुनिश्चित करें कि हमेशा सूती, ढीले अंडरगारमेंट्स पहनें, ताकि त्वचा सांस ले सके। पीरियड्स के दौरान सैनिटरी नैपकिन या टैम्पोन को समय पर बदलें, क्योंकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसके अलावा हर बार वॉशरूम जाने के बाद इंटिमेट पार्ट को साफ पानी से धोकर टिशु पेपर से हल्के हाथों से सुखाएं।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।