लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी का संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर देखा जा रहा है। ऐसे में थायराइड और हार्मोन इंबैलेस जैसी समस्याएं काफी आम होती जा रही हैं। तेजी से वजन घटने या बढ़ने लगे, मूड में उतार-चढ़ाव और दिल की धड़कनों का असामान्य होना, ये सब संकेत हैं कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रहा है। अक्सर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह थायराइड और हार्मोन इंबैलेंस की ओर इशारा हो सकता है।
थायराइड एक छोटी सी ग्रंथि है, जो गले में सामने की ओर स्थित होती है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा के स्तर, दिल की गति और यहां तक कि मानसिक स्थिति को भी नियंत्रित करती है। जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा होने लगता है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है, इससे कई तरह की हार्मोनल दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, खासकर प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान इसका जोखिम अधिक होता है। अब सवाल ये है कि इन समस्याओं को ठीक कैसे किया जाए?