फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फल और सब्जियां फायदेमंद : स्टडी

Fri, 21 Feb 2020 04:14 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
premature menopause
फल और सब्जियां खाने से मासिक धर्म के विभिन्न लक्षण कम हो सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। इस अध्ययन में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए फलों और सब्जियों को खाने की सलाह दी गई है। यह अध्ययन मेनोपॉज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अगली स्लाइड में पढ़िए इस अध्ययन में और क्या कहा गया है...
 
विज्ञापन

2 of 5
premature menopause
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव आने की वजह से भयंकर दर्द होता है। ऐसे में नए अध्ययन में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्या चीजें खानी चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और इस दौरान होने वाले कष्ट से भी बचा जा सके, यह बताया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
premature menopause
यह अध्ययन उत्तरी अमेरिका के मेनोपॉज सोसायटी ने किया है। इसमें बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किस तरह की जीवनशैली अपनानी चाहिए ताकि मासिक धर्म के लक्षणों से बचा जा सके। पीरियड्स के दौरान महिलाएं क्या खाना खा रही हैं ये भी उनके सेहत को प्रभावित करता है।

 

4 of 5
मासिक धर्म - फोटो : google
इससे पहले के अध्ययनों में बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं की डाइट प्लान एस्ट्रोजन उत्पादन में महत्वूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह उनके मेटाबॉलिज्म और पीरियड्स के लक्षणों को प्रभावित करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
periods - फोटो : social media
महिलाओं के मासिक धर्म पर हुए विभिन्न अध्ययनों के विश्लेषण के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि सब्जियां, फल, अनाज और नट्स महिलाओं में रजोनिवृत्ति के लक्षणों और शिकायतों को कम करने से जुड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें