फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Diet: बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों की डाइट का रखें ख्याल, इन टिप्स को फॉलो कर खानपान को बनाएं बेहतर

Sat, 15 Feb 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diet Tips: ऐसे में आज की यह खबर अभिभावकों के लिए है। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खानपान को भी बेहतर बनाना काफी जरूरी है। बच्चों की डाइट में वो चीजें शामिल करें, जिनसे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो और वह अच्छे से एग्जाम दे पाएं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों की डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Freepik
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। देशभर में दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 44 लाख छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों से लैस 7800 केंद्र बनाए हैं। परीक्षाएं शुरू होने पर छात्रों में तनाव होना स्वाभाविक है। ऐसे में स्कूलों के प्रिंसिपल व काउंसलरों का कहना है कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थी जितना रिलेक्स रहेंगे उतना बेहतर तरीके से प्रश्न पत्र हल कर पाएंगे। ऐसे में आज की यह खबर अभिभावकों के लिए है। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खानपान को भी बेहतर बनाना काफी जरूरी है। बच्चों की डाइट में वो चीजें शामिल करें, जिनसे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो और वह अच्छे से एग्जाम दे पाएं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों की डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Freepik
डाइट में मिलेट्स को करें शामिल

बोर्ड एग्जाम्स के दौरान बच्चों का स्ट्रेस लेवल काफी हाई होती है। ऐसे में उन्हें काफी शुगर क्रेविंग्स भी होती है। इससे बचने के लिए आपको उनकी डाइट में  मिलेट्स शामिल करने की बहुत जरूरत है। यही नहीं, अगर आपके बच्चे को चावल खाने का शौक है तो आप उन्हें ब्राउन राइस भी खिला सकती हैं। इससे उनकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों की डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Freepik
कैसे करें स्ट्रेस को दूर

बोर्ड एग्जाम्स के दौरान बच्चों को स्ट्रेस होना काफी आम है। ऐसे में उन्हें वही खाना दें, जिससे नेचुरली उनका स्ट्रेस लेवल कम हो जाए। बच्चों को स्ट्रेस से दूर करने के लिए उन्हें केला, चावल और मूंगफली खाने को दें। साथ ङी उन्हें एनर्जी ड्रिंक से भी दूर रखें। इससे उनके सेहत पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है।

4 of 5
बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों की डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Adobe Stock
जंक फूड खिलाने से करें परहेज

आमतौर पर बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर के खाने यानी की जंक फूड खाने की क्रेविंग होती है। हालांकि, एग्जाम के दौरान उन्हें इसे खाने से परहेज करवाएं। ऐसे में आपको बच्चे की ब्रेकफास्ट डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों की डाइट का रखें ख्याल - फोटो : freepik
डाइजेशन को रखें दुरुस्त

बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चे अक्सर इस कदर स्ट्रेस में आ जाते हैं कि इसका असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसके लिए आपको अपने बच्चे को न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट देने की जरूरत है। बच्चों को इस दौरान केला और दही खूब खिलाएं। इससे वह स्वस्थ रहेंगे।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें