अमर उजाला
Fri, 14 February 2025
महिलाओं में कमर दर्द काफी आम है, कई बार तो यह इतना बढ़ जाता है कि दवाइयां लेनी पड़ती है
हालांकि, कई लोग एक्सरसाइज कर के इस दर्द से राहत पाना चाहते हैं, लेकिन ध्यान देने की बात यह है कमर दर्द के दौरान कुछ ऐसे एक्सरसाइज भी होते हैं, जो आपके दर्द को और बढ़ा सकती है
अगर आपकी कमर में पहले से दर्द हो रहा है तो आपको स्ट्रेट लेग रेज एक्सरसाइज से बचना चाहिए
जब भी कमर दर्द हो, ऐसे में सिट-अप्स जैसे एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, इसे करने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द और अधिक बढ़ जाता है
कमर दर्द की शिकायत के दौरान हाई जंप वाली एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, इससे आपको लंबे समय तक यह परेशानी झेलनी पड़ जाएगी
रोमन चेयर कमर दर्द की शिकायत के दौरान बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए, इससे पीठ पर अधिक दबाव पड़ता है और दर्द ज्यादा हो सकता है
सफेद रंग की ये सब्जी हार्ट-ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद