फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: रात को इस वजह से पेट में बन जाती है गैस, इससे बचने के लिए जरूर करें ये काम

Wed, 05 May 2021 08:55 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


रात में सोते समय अक्सर कई लोगों को बेचैनी महसूस होती है, पेट फूलने जैसा महसूस होता है और ठीक से नींद नहीं आती है। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो हो सकता है कि आपके पेट में गैस बन जाती हो, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा हो। यह समस्या वैसे तो आम है, लेकिन जब यह होती है तो परेशान करके रख देती है। कभी-कभी गैस की वजह से पेट में दर्द भी हो जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर रात के समय पेट में गैस क्यों बन जाती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रात में पेट में गैस बनने के कारण 
  • अगर आपने रात में जरूरत से ज्यादा खाना खा लिया हो, तो इसकी संभावना है कि पेट में गैस बन जाए और वो आपको परेशानी में डाल दे। इसलिए यह ध्यान रखें कि रात के समय हमेशा संतुलित मात्रा में और वैसा ही भोजन करें, जिसे पचाने में आसानी हो। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर आपने रात में हाई फाइबर फूड (बीन्स, मटर, ब्रोकली, केला, सेब, एवोकाडो) खाया है तो गैस की समस्या हो सकती है, क्योंकि हाई फाइबर फूड वाला खाना पचने में समय लगता है। इसलिए कोशिश करें कि रात में ऐसी चीजें न खाएं, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर हों। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रात में पेट में गैस से बचने के लिए क्या करें? 
  • रात को खाना खा लेने के बाद कम से कम 20-25 मिनट जरूर टहलें। यह स्वास्थ्य से लिहाज से ठीक भी होता है और इससे खाना पचाने में भी दिक्कत नहीं होती है। अगर आपको बिना किसी परेशानी के रात को अच्छी नींद चाहिए, तो नियमित रूप से टहलने की आदत बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
  • कभी-कभी कम पानी पीने से भी रात को गैस की समस्या हो जाती है। इसलिए दिनभर तो आप पानी पिएं ही, साथ ही रात को खाना खाने के कुछ देर बाद एक-दो गिलास पानी जरूर पिएं और उसके कुछ देर बाद सोएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी और अच्छी नींद भी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • रात के समय खाना खाने के बाद एक ही जगह पर काफी देर तक बैठें नहीं, क्योंकि इससे गैस की समस्या हो सकती है। चूंकि कोरोना की वजह से अभी कई लोग घर से ही काम कर रहे हैं और देर रात तक काम कर रहे हैं, ऐसे लोग विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें