फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: कृष्ण जन्माष्टमी उपवास को लेकर इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Thu, 18 Aug 2022 11:57 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्रत रखने के समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock
देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व 'कृष्ण-जन्माष्टमी' की धूम है। देश के कुछ हिस्सों में आज, जबकि कुछ हिस्सों में कल उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान परंपराओं के अनुसार व्रत रखने का चलन है, हालांकि व्रत के साथ अपनी सेहत को लेकर भी ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। व्रत के दौरान नमक आदि का सेवन वर्जित होता है ऐसे में आप ऊर्जा के अभाव में थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्रत रखने से पहले अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, अगर आपका स्वास्थ्य सही है तो ही व्रत करना चाहिए, वरना पूरे दिन कुछ न खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 

विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग जन्माष्टमी का व्रत कर रहे हैं उन्हें आहार और पौष्टिकता के साथ शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इन बातों का भी विशेष रूप से ध्यान देते रहना चाहिए। कुछ बीमारियों में आपको थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाते रहने की सलाह दी जाती है, ऐसे लोगों के लिए व्रत करना समस्याकारक हो सकता है। अपनी सेहत के आधार पर उपवास करने के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आइए इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में व्रत नहीं करना चाहिए - फोटो : iStock
ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए व्रत

डॉक्टर्स कहते हैं, यदि आप किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसकी दवा चल रही है तो ऐसे लोगों को व्रत करने से बचना चाहिए। डायबिटीज के रोगियों को खाली पेट होने पर शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है, इसके अलावा व्रत के दौरान चूंकि आप दवाइयां नहीं खा सकते हैं, ऐसे में हाई ब्लड शुगर की स्थिति का खतरा रहता है जिसे गंभीर माना जाता है। इसके अलावा अन्य क्रोनिक बीमारियों जैसे हृदय रोग, पोस्ट कोविड आदि के शिकार लोगों को भी ज्यादा देर खाली पेट नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पानी पाते रहना बहुत आवश्यक - फोटो : istock
हाइड्रेशन से न करें समझौता 

आप स्वस्थ हैं और आप व्रत रख रहे हैं तो भी अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। विशेषतौर पर शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। चूंकि व्रत में दिनभर कुछ खा नहीं सकते हैं, फिर भी समय-समय पर पानी पीते रहें। पानी या नारियल पानी जैसे कम कैलोरी वाले पेय आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे और डिहाइड्रेशन के कारण होने वाली थकान-कमजोरी से बचाकर रखेंगे।

4 of 5
व्रत को लेकर कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी - फोटो : istock
व्रत में ज्यादा तली-भुनी चीजें न खाएं

यदि आप फलाहार व्रत कर रहे हैं तो कुछ खाने की जगह पीने पर अधिक ध्यान दें। विशेषकर ज्यादा तली-भुनी चीजें आपके पाचन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। व्रत में ताजे फलों और हल्के आहार का सेवन आध्यात्मिक और सेहत दोनों के लिहाजे से उचित माना जाता है। खाली पेट ज्यादा तली-भुनी चीजें अपच और पाचन से संबंधित कई तरह की अन्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अधिक चाय नुकसानदायक - फोटो : iStock
अधिक चाय पीने से बचें

व्रत के दौरान अक्सर लोग रिफ्रेश रहने के लिए चाय का अधिक सेवन करते हैं, पर यह कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। चाय या कॉफी का अधिक सेवन  हृदय गति को बढ़ा सकता है। इसके अलावा दिन भर में खाली पेट होने के बाद अधिक चाय का सेवन एसिडिटी का कारण बन सकती है, ऐसे में दो बार से अधिक चाय पीने से बचें। व्रत के दौरान सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें