मकड़ी काटने से क्या होता है?
- फोटो : Freepil.com
मकड़ी काट ले तो क्या होता है?
अधिकांश मकड़ियां इंसानों के लिए हानिकारक नहीं होतीं। हालांकि ब्लैक विडो जैसी मकड़ियों का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो नसों को प्रभावित करता है और मांसपेशियों में तीव्र ऐंठन, पेट दर्द और पसीना ला सकता है।
अमेरिका में इंसानों के लिए खतरनाक मकड़ियों में ब्राउन रिक्लूज शामिल है, जिसके जहर में एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर के ऊतकों को नष्ट कर देता है। वहीं ब्लैक विडो मकड़ी में एक खास न्यूरोटॉक्सिन होता है जो तंत्रिका कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
मकड़ियों के काटने से होने वाली दिक्कतें
मकड़ियों पर लंबे समय तक शोध करने वाले एलेक्जेंड्रा सुंडमैन कहते हैं हमारी रिसर्च से मकड़ी के काटने के नए उपचार विकसित करने के लिए नए साक्ष्य मिले हैं।
- रिक्लूज के काटने से निकलने वाले विष में मौजूद एंजाइम कुछ रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज करता है।
- इसका जहर कोशिकाओं की सतह से बाइंड हो जाता है और ऊतकों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।
- इसका जहर मनुष्यों में नेक्रोसिस का कारण बन सकता हैं, इसमें शरीर के ऊतकों के डैमेज होने का खतरा हो सकता है।
- आमतौर पर लकड़ी के ढेर, बेसमेंट और कार्डबोर्ड के डिब्बों जैसी अंधेरी, शांत और सूखी जगहों पर ये मकड़ियां पाई जाती हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।