फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना है तो जरूर खाएं ये 6 चीजें, रहेंगे स्वस्थ्य और मोटापा भी होगा कम

Tue, 06 Aug 2019 02:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com

अगर आप अपना वजम कम करना चाहते हैं तो छह चीजें जरूर खाएं। इन चीजों को खाने से आप स्वस्थ्य भी रहेंगे और आपका वजन भी कम होगा। दरअसल, इनदिनों मोटापा एक गंभीर समस्या बना हुआ है और ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका वजन न बढ़ें। वजन बढ़ने से न सिर्फ आपकी शारीरिक संरचना बिगड़ती है बल्कि आपको कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए।

 

 

विज्ञापन

2 of 7
वजन कम करना

अगर आपको वजन कम करना है तो फलिया, दाल, छोले, सेम और मटर प्रोटीन खाएं। ये प्रोटीन के सबसे उत्तम स्त्रोत होते हैं। इन सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में कॉम्पेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे हम रेसिस्टेंट स्ट्रेच और ऑलीगोस्चेरिज के रूप में जानते हैं। ये सब्जियां आराम से पचती हैं और इसमें प्रोटीन और फायबर दोनों का प्रभाव होता है जो कि हमें जल्दी भूख लगने से बचाता है।

विज्ञापन

3 of 7
weight loss

अगर आपको वजन घटाना है तो ऐवकोडो खाएं। इसमें भरपूर मोनाअनसैचुरेटिड फैटी एसिड और फाइबर होता है। ये एसिड डाइजस्ट होने में लंबा वक्त लेता है।  इसके साथ ही एवकोडा घुलनशील फाइबर का एक्सिलेंट स्त्रोत है. ऐवकोडो पाचन गति को धीमा कर देता है। इसमें हाई कैलोरी और फेट मौजूद होता है।  दिन में एक ऐवकाडो खाने से आप अपने ह्दय स्वस्थ्य रख सकती है। इसके अलावा ये आपके त्वचा में निखार भी लाता है।

4 of 7
weight loss - फोटो : getty images

डार्क चोकलेट स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। डार्क चोकलेट 70 फीसगी आपके डाइजस्ट प्रोसेस को स्लो कर देती हैं और आपका अच्छा महसूस कराती हैं। एक डार्क चोकलेट आपको संतुष्ट रखने के लिए काफी होती है।

विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सैमन मछली खाएं। सैमन मछली प्रोटिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत है। ये पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड हार्मोन में परिवर्तन करते हैं जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा ये विडामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स है। ये वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

6 of 7
as

वजन कम करने के लिए फ्लैक्सीड खाएं। यह प्रोटिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसके छोटे-छोटे बीज हमारे पेट में ज्यादा स्पेस नहीं लेते लेकिन ये हमारी भूख दबाने में मदद करते हैं। आप सुबह सलाद के रूप में भी फ्लैक्सीड को ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वजन - फोटो : getty images

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। ये भूख को दबाने में आपकी सहायता करती है। ग्रीन टी में पोलोफेनोज होने की वजह से ये फैट वर्निंग में सहायक होती है। ग्रीन टी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं जो आपके ह्दय के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही ग्रीन-टी थकान भी दूर करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें