फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचना है तो फौरन इन आदतों में करें बदलाव

Mon, 01 Apr 2019 12:57 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कैंसर
कैंसर बेहद खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी है। दुनियाभर में इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 26 सालों में कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ा है। स्तन कैंसर ने सबसे तेजी से अपने पांव पसारे हैं। साल 2016 की आईसीएमआर रिपोर्ट की बात करें तो भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या 14 लाख से ज्यादा है। हर साल 10 लाख मरीज कैंसर की बीमारी का इलाज कराते हैं।  पुरुषों में सबसे ज्यादा तादाद फैफड़े के कैंसर के मरीजों की है जो कि 10.6 फीसदी है, जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की तादाद 27.5 फीसदी है। लेकिन आप अपनी कुछ आदतों में सुधार करके कैंसर की इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं...   
विज्ञापन

2 of 7
धूम्रपान
धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद को छोड़कर
अगर आपको कैंसर से बचना है तो फौरन धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों को छोड़ दें। धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन से आपको फेफड़े, मुंह, गले, किडनी, मूत्राशय और पैनक्रियाज का कैंसर हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
शराब
शराब
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का दावा है कि शराब के सेवन से कई तरह के कैंसर होते हैं। इनमें स्तन, यकृत, सिर एवं गर्दन का कैंसर प्रमुख है। इसके अलावा शराब के ज्यादा सेवन से क्रोनिकल कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि शराब और तंबाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 

4 of 7
मोटापा
कैंसर से बचना है तो आपको अपने वजन को बढ़ने से रोकना चाहिए। शोधों में इस बात की जानकारी मिलती है कि अगर आपका वजन नियंत्रित रहता है तो आपको स्तन, मूत्राशय, फेफड़े और किडनी के कैंसर का खतरा कम रहता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
protest cancer
मायो क्लिनिक का दावा है कि नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि से स्तन कैंसर एवं पेट के कैंसर का खतरा कम रहता है। जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर ही एक्सरसाइज करें। आपको अगर स्तन और पेट के कैंसर से बचना है तो हफ्ते में 150 घंटे एरोबिक एक्टिविटी करनी चाहिए।  
 
विज्ञापन

6 of 7
कैंसर - फोटो : डेमो
नियमित कैंसर का टेस्ट करना चाहिए ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उसका पता लग सके। अमेरीका की कैंसर सोसायटी लोगों को कैंसर के खतरे को कम करने के लिए नियमित टेस्ट की सलाह देती है। इससे जागरुकता तो फैलेती ही है साथ ही में कैंसर होने पर सही वक्त पर इलाज होने से मरीज के ठीक होने की संभावना भी ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्तेदार सब्जी
कैंसर से बचने के लिए आपको स्वास्थ डाइट लेनी चाहिए। आप खाने में फलों और प्रोटीन की उच्च गुणवत्ता वाली चीजों को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाएं। अमेरीकी कैंसर सोसायटी हर रोज डाइट में ढ़ाई कप सब्जी और फलों को लेने की सलाह देती है। इसके अलावा अपने खाने में शुगर और नमक की मात्रा कम करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें