फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तीन फूड आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएंगे और घट जाएगा आपका मोटापा

Thu, 06 Feb 2020 06:25 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
अगर आपको अपना वजन घटना है तो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना होगा। मेटाबॉलिज्म ही वो चीज है जिसके जरिए आपका शरीर खाने को ऊर्जा में तब्दील करता है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना ज्यादा होगा आप उतना ही जल्दी वजन घटाने में सफल होंगे।मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का सबसे अच्छा जरिया है कि आप ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में भाग लें। दौड़ने से लेकर व्यायाम करने तक से जल्दी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। आइए जानते हैं कैसे आप तीन चीजों को अपने आहार में शामिल कर अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ा और अपना वजन घटा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिमला मिर्च - फोटो : pixabay
शिमला मिर्च
अगर आप अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शिमला मिर्च शामिल करें। शिमला मिर्च में खाने में भी स्वादिष्ट होता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में भी सहायक होता है। कई शोधों में इस बात की जानकारी दी गई है कि शिमला मिर्च खाने से आपके शरीर का पचास फीसदी अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है और वजन आसानी से घट जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कॉफी - फोटो : Pixabay
कॉफी
शिमला मिर्च के अलावा कॉफी से भी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। हालांकि कॉफी को सेहत के लिए उतना अच्छा नहीं माना जाता लेकिन जब बात वजन घटाने की आती है तो कॉफी आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आसानी से आपका वजन कम करने में मददगार साबित होती है। 

4 of 5
Coffee - फोटो : Pixabay
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि कॉफी में मौजूद कैफीन से 11 फीसदी तक मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अगर आप हर रोज 270 मिलीग्राम कॉफी पीते हैं तो आप हर रोज 100 एक्स्ट्रा कैलोरी घटा सकते हैं। ऐसे में अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आपको अपने डाइट में शिमला मिर्च के साथ ही कॉफी को भी शामिल करना चाहिए। ऐसा करके आप वजन घटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल तेल
नारियल तेल
नारियल तेल भी आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नारियल तेल को अपने आहार में शामिल करें। शोधों में यह बात सामने आई है कि हर रोज तीस मिलीग्राम नारियल तेल के उपयोग से आप अपने तोंद को घटा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें