खर्राटे आने के क्या कारण हैं
- फोटो : iStock
क्यों आते हैं खर्राटे?
खर्राटों की इस समस्या के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इनमें अधिक वजन या मोटापा, ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया यानी सोते समय सांस लेने में बाधा, नाक, मुंह या गले का बिगड़ा स्ट्रक्चर, अनिद्रा, किसी प्रकार की एलर्जी, रूटीन में असंतुलन, शराब और सिगरेट का ज्यादा सेवन, सोने का गलत पॉश्चर और गले या नाक सम्बन्धी कोई बीमारी हो सकती है। खर्राटे लेने वाले के साथ जो भी व्यक्ति सोता है उसके लिए नींद पूरी कर पाना कठिन हो जाता है।