फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अध्ययन में बड़ा खुलासा, इस खतरे को लेकर वैज्ञानिकों ने किया आगाह

Fri, 10 Dec 2021 05:13 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओमिक्रॉन वैरिएंट है बेहद संक्रामक - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के इस वैरिएंट के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं, फिलहाल अब तक की रिपोर्ट में कोरोना के इस वैरिएंट को काफी संक्रामक बताया जा रहा है। भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को बेहद सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक दुनिया के करीब 57 देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। 

इस बीच कोरोना के इस गंभीर खतरे को लेकर अध्ययन कर रही जापानी वैज्ञानिकों की एक टीम ने बड़ा दावा किया है। जापानी अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना के इस वैरिएंट की संक्रामकता, अब तक के सबसे खतरनाक माने जा रहे डेल्टा वैरिएंट से कई गुना अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने इस रिपोर्ट को मद्देनजर रखते हुए वैक्सीनेटेड लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डेल्टा से भी संक्रामक है ओमिक्रॉन - फोटो : Pixabay
डेल्टा से भी संक्रामक है ओमिक्रॉन वैरिएंट
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय को सलाह देने वाले जापानी वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में बताया है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने शुरुआती चरणों में अब तक के सबसे खतरनाक माने जा रहे डेल्टा वैरिएंट की तुलना में 4.2 गुना अधिक संक्रामक मालूम हो रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन से प्राप्त जानकारियां चिंता बढ़ाने वाली हैं, ऐसे में सभी लोगों को इस वैरिएंट से सुरक्षा के उपायों को लगातार पालन में लाते रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ओमिक्रॉन को लेकरअध्ययन (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
गंभीर चिंता का कारण बन सकता है ओमिक्रॉन
जापान स्थित क्योटो विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेसर हिरोशी निशिउरा ने जीनोम डेटा का विश्लेषण कर ओमिक्रॉन के बारे में जानने की कोशिश की। अध्ययन की रिपोर्ट में प्रोफेसर निशिउरा बताते हैं, परीक्षण से पता चलता है कि कोरोना का यह वैरिएंट अधिक संक्रामक हो सकता है साथ ही प्राकृतिक और टीकों के माध्यम से निर्मित प्रतिरक्षा को भी चकमा देने की क्षमता रखता है।

4 of 5
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कर चुका है आगाह
स्वास्थ्य मंत्रालय के सलाहकार पैनल की बैठक में प्रस्तुत किए गए रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया के तमाम देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से बढ़ता जा रहा है। अध्ययन इस ओर संकेत करते हैं कि यह डेल्टा जैसे घातक वैरिएंट से भी अधिक संक्रामक हो सकता है। इतना ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आगाह किया है कि यह वैरिएंट  "गंभीर परिणामों" का कारण बन सकता है। फिलहाल इस अध्ययन का पीर रिव्यू होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओमिक्रॉन पर टीकों का असर? - फोटो : PTI
ओमिक्रॉन पर वैक्सीन की प्रभाविकता जानने के लिए प्रयास जारी
प्रोफेसर निशिउरा कहते हैं, ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कौन सी वैक्सीन ज्यादा असरदार हो सकती है इस बारे में जानने के लिए भी अध्ययन किए जा रहे हैं। फिलहाल कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि जिन देशों में स्वाभाविक रूप से लोग संक्रमित हो रहे हैं वहां टीकाकरण दर 30% से कम थी। हमें भविष्य के रुझानों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि यह देखा जा सके कि क्या उन देशों में भी ऐसा ही होगा जहां एमआरएनए टीकों को दर अधिक है? फिलहाल टीकों के माध्यम से रोग की गंभीरता कम होने के संकते जरूर मिल रहे हैं।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Omicron Four Times More Transmissible Than Delta

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें