फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बिना कपड़ों के सोने पर क्या कहते हैं डॉक्टर?

Wed, 04 Sep 2019 04:17 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sleep
बिना कपड़ों के सोना क्या शरीर के लिए फायदेमंद है। निर्वस्त्र सोने से क्या अच्छी नींद आती है। अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल उठ रहे हैं तो हम आपको निर्वस्त्र सोने को लेकर वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों का क्या कहना है इस बारे में बता रहे हैं। नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने हाल ही में एक सर्वे कराया था उसमें यह बात सामने आई थी कि अमेरिका में 12 फीसदी लोग निर्वस्त्र होकर सोते हैं। इस सर्वे में कहा गया था कि निर्वस्त्र सोने को लेकर शर्म और झिझक को दूर रखना चाहिए क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमदं है। 
विज्ञापन

2 of 4
sleep
मेन हेल्थ स्लीप एडवाइजर डब्ल्यू क्रिस्टोफर विंटर कहती हैं कि निर्वस्त्र होकर सोने से आपको बेहतर नींद आती है। आपके शरीर का तापमान कम रहता है और इससे आप सुबह उठते वक्त ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं। साल 2014 में जनरल डायबिटिज में छपे शोध का कहना है कि निर्वस्त्र सोने से मेटाबोलिज्म का स्तर ठीक रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
ग्रहण के समय सोना
इसके निर्वस्त्र सोने से शरीर के निजी अंगों पर कोई संक्रमण भी नहीं होता जबकि कई बार अंडरवियर से यह संक्रमण बढ़ जाता है। अटलांटिका सिटी के यूरोलॉजिस्ट ब्रायन स्टीक्सनर कहते हैं कि अगर आपको यूरोलॉजी संबंधि इंफेक्शन से बचना है तो बिना अंडरवेयर के सोना बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन

4 of 4
sleep - फोटो : pixa
ब्रायन स्टीक्सनर का कहना है कि निर्वस्त्र सोने से स्पर्म भी बढ़ता है। इसकी क्वालिटी में सुधार आता है। एक स्वीडिश रिसर्च का कहना है कि जब आप अपने पार्टनर के साथ निर्वस्त्र सोते हैं तो आपके शरीर से निकलने वाले हार्मोन ऑक्सीटोसिन आपके ब्रेन में पहुंचता है, इससे आपका स्ट्रेस दूर होता है। आप अच्छा महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें