फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित देशों में मौत का सबसे बड़ा कारण बन गया है कैंसर, जानें क्या कहता है शोध

Wed, 04 Sep 2019 03:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
वैसे तो कैंसर एक लाइलाज बीमारी है लेकिन हाल ही में हुए शोध में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि विकसित देशों में मौत का सबसे बड़ा कारण कैंसर बन गया है। वैश्विक स्तर पर किए गए दो सर्वेक्षणों में यह तथ्य सामने आया है। स्वास्थ्य संबंधी रुख को लेकर वैश्विक स्तर पर दशक भर पुराने दो सर्वेक्षणों के अनुसार, इन देशों में मौत का सबसे बड़ा कारण पहले हृदय संबंधी बीमारियां थीं लेकिन अब कैंसर सबसे बड़ा कारण बन गया है।

 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : pixabay
आकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर मध्यम उम्र के वयस्कों में मौत का सबसे बड़ा कारण अब भी हृदय संबंधी बीमारियां हैं। इनके कारण विश्वभर में 40 प्रतिशत से अधिक मौत होती हैं। ऐसा माना जता है कि वर्ष 2017 में इन बीमारियों से करीब एक करोड़ 77 लाख लोगों की मौत हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अलग-अलग विश्वविद्यालय में किए शोध में यह बात सामने आई है। ‘द लांसेट’ चिकित्सकीय पत्रिका में प्रकाशित दो अध्ययनों के अनुसार विकसित देशों में हृदय संबंधी बीमारियों से नहीं, बल्कि कैंसर से सर्वाधिक लोगों की मौत हो रही है।क्यूबेक स्थित लावाल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर गिल्स डेगानिस ने बताया कि अधिक आय वाले देशों में हृदय संबंधी बीमारियां मौत का सबसे बड़ा कारण नहीं हैं। इसके साथ ही डेगानिस ने कहा कि हृदय संबंधी बीमारियों की दर वैश्विक स्तर पर गिर रही है यानी ‘‘कुछ ही दशकों में’’ कैंसर दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें