केरल में बढ़ता जा रहा है ये संक्रामक रोग
- फोटो : Freepik
पिछले महीने एक बच्ची की हुई थी मौत
पिछले महीने 16 अगस्त को भी कोझिकोड जिले में संक्रमण के कारण नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी। फ्री-लिबिंग अमीबा के कारण होने वाला अमीबिक इंसेफेलाइटिस एक घातक संक्रमण है, जिसका मृत्युदर काफी अधिक देखा जाता रहा है। गौरतलब है कि केरल में पहले भी इस संक्रमण मामले देखे जाते रहे हैं। इसे 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' भी कहा जाता है। पिछले साल भी केरल के कई जिलों में इस संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए थे।
क्या है अमीबिक इंसेफेलाइटिस संक्रमण?
अमीबिक इंसेफेलाइटिस मस्तिष्क का एक दुर्लभ और घातक संक्रमण है। ये नेगलेरिया फाउलेरी नामक अमीबा के संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी है। यह संक्रमण मस्तिष्क के ऊतकों को नष्ट करने लगता है जिससे ज्यादातर मामलों में मस्तिष्क में गंभीर सूजन और मृत्यु हो जाती है।
पानी में गोते लगाने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है, संक्रमण की आशंका तब अधिक हो सकती है जब दूषित पानी नाक में प्रवेश कर जाता है। संक्रमितों में शुरुआती लक्षण आमतौर पर फ्लू की तरह होते हैं जिसमें सिरदर्द, बुखार, मतली और उल्टी की दिक्कत हो सकती है।
----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।