भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार (12 सितंबर) को निधन हो गया। वह सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में करीब एक महीने से वह भर्ती थे। पार्टी ने एक बयान में कहा, "हम बहुत दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि सीपीआई (एम) के महासचिव, हमारे प्रिय कॉमरेड सीताराम येचुरी का आज, 12 सितंबर को दोपहर 3.03 बजे एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया। वे श्वसन तंत्र के संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके कारण जटिलताएं उत्पन्न हो गई थीं।
गौरतलब है कि सांस की तमाम बीमारियों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। खबरों के मुताबिक सीताराम येचुरी अक्यूट रेस्पोरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ये बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। यह संक्रामक रोग विशेष रूप से बच्चों, वृद्धों और प्रतिरक्षा प्रणाली विकार वाले लोगों के लिए खतरनाक और जानलेवा माना जाता है। आइए इस संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानते हैं।