फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sinus Problem: बदलते मौसम में साइनस की समस्या से हैं परेशान तो ये इन घरेलू नुस्खों से भी मिलेगा आराम

Tue, 20 Oct 2020 01:30 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साइनस की शुरुआत एलर्जी और सर्दी-जुकाम से ही होती है - फोटो : Pixabay
दिन में गर्मी तो कभी रात में सर्दी। कभी कड़ी धूप तो कभी अचानक से बारिश। मौसम में बदलाव जारी है। आजकल अचानक ही मौसम बदल जा रहा है। ऐसे में मौसमी बीमारियों को होना तो लाजमी ही है। मौसम में इस बदलाव का इंसान के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लोग बीमार पड़ जाते हैं। बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। मौसमी रोगों के प्रति संवेदनशील लोगों को साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है। दरअसल, इस बीमारी की शुरुआत एलर्जी और सर्दी-जुकाम से ही होती है। कई बार साइनस का पता नहीं चल पाता और हम इसे नाक जाम होना समझ लेते हैं। साइनस की समस्या में अधिकतर लोग दवा, इन्हेलर वगैरह लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइनस की समस्या में घरेलू उपचार भी कारगर साबित होते हैं? आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं: 
विज्ञापन

2 of 6
Breathing - फोटो : iStock
संक्रमण, एलर्जी, सर्दी-जुकाम और केमिकल इरिटेशन की वजह से साइनस हो सकता है। इसमें कई समस्याएं हो सकती हैं: 
  • चेहरे पर नरमी, बुखार
  • कान और दातों में दर्द
  • नाक से सांस लेने में तकलीफ
  • गले में खराश
  • चेहरे पर सूज
विज्ञापन

3 of 6
स्टीम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
भाप लें
  • साइनस की समस्या में अक्सर नाक से पानी आता रहता है। ऐसे में स्टीम यानी भाप लेना बेहद फायदेमंद होता है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और तौलिए का इस्तेमाल करते हुए मुंह ढंक लें। गर्म पानी का भाप जैसे-जैसे नाक में जाएगा आपकी नाक पूरी तरह से खुल जाएगी। स्टीम लेने से आपको आराम मिलेगा। आप इसमें विक्स, पुदीना के पत्ते वगैरह भी डाल सकते हैं। 

4 of 6
गर्म पेय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
गर्म पेय पदार्थ
  • साइनस की समस्या है तो गर्म पेय का सेवन आराम पहुंचाता है। गर्म पेय पीने से बंद नाक खुल जाती है। आयुर्वेदिक चाय या काढ़ा ज्यादा फायदेमंद होगा। साइनस की समस्या में एल्कोहल लेना नुकसान पहुंचा सकता है। इसे भूलकर भी न लें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चेहरे पर गर्म तौलिया रखें
  • साइनस में अक्सर नाक बंद हो जाती है, जिसकी वजह से सिर भारी सा लगता है। ऐसे में गर्म पानी में तौलिया भिंगोकर उससे अपना चेहरा ढंक लें। आपको इस समस्या से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्यादा से ज्यादा आराम - फोटो : Pixabay
पर्याप्त आराम
  • लगातार बैठे हुए ज्यादा देर तक काम करने से साइनस की समस्या और बढ़ सकती है। साइनस की समस्या से जल्दी आराम पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें