योग जरूर करें
तनाव से जुड़े हार्मोन शरीर में चर्बी जमा करने को बढ़ावा देते हैं। इनकी वजह से हमें जरूरत से ज्यादा खाने की इच्छा होती है, जिसके नतीजे में हम जंक फूड ज्यादा खाने लगते हैं।हर सुबह सिर्फ 10 मिनट ध्यान लगाएं, इससे आपका तनाव कम होगा, मन शांत होगा और वजन बढ़ने से आप बचे रहेंगे। सुबह के समय हमारा मन सबसे ज्यादा उत्तेजित होता है, इसलिए इस समय ध्यान लगाने से उसे शांत रखने में मदद मिलती है। ध्यान लगाइए, आपका वजन भी इस पर निर्भर करता है।