फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान मुंह की रखें सफाई वरना शिशु पर होगा असर

Tue, 21 May 2019 09:34 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्भावस्था के दौरान मां को मुंह का रोग होना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके वजह से शिशु कमजोर, कम वजन वाला या अविकसित पैदा हो सकता है। मुंह का रोग कई बार गर्भपात का खतरा बन सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान किस तरह आप अपने मुंह का ख्याल रख सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेग्नेंसी में दांत की बीमारी
सभी के मुंह में कई तरह के जीवाणु पाए जाते हैं, जो खाने-पीने के साथ पेट में जाते हैं। ये जीवाणु शरीर में कई तरह की क्रियाओं में भूमिका निभाते हैं। अगर गर्भावस्था के दौरान मुंह की बीमारी हो जाए तो बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को मुंह के रोगों पर ध्यान देना चाहिए, वरना शिशु कमजोर, अपंग या कम वजन वाला पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कैल्शियम की कमी
डॉक्टर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कैल्शियम वाले आहार खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि बच्चे की हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है जो मां के शरीर से पूरा होता है। इसलिए कैल्शियम ट्रांसफर की इस प्रक्रिया में मां के शरीर में कैल्शियम का स्तर घटने लगता है।

4 of 5
प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह रखें ध्यान
मुंह में कोई भी समस्या हो आप इसे नजरअंदाज ना करें। गर्भावस्था के दौरान सुबह और शाम यानी दो बार ब्रश जरूर करें। इसके अलावा ब्रश करते वक्त हाथों को ढीला छोड़े और दांतों को तेजी से ना रगड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दांतों के बीच के हिस्से को अच्छे से साफ करें। फ्लॉस को मसूड़े की जड़ से ऊपर की ओर खींचें। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान मीठे चीजों का सेवन कम करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें