डायबिटीज की समस्या और उपचार
- फोटो : istock
डायबिटीज की बीमारी
मधुमेह या ब्लड शुगर के बढ़े रहने की स्थिति भी लोगों में काफी सामान्य है, पर यह उतनी ही घातक बीमारी भी है। ब्लड शुगर के अक्सर बढे़ रहने की समस्या शरीर में कई और भी बीमारियों का कारण बन सकती है। इस रोग के कारण अक्सर थकान, वजन घटाने, बार-बार पेशाब और प्यास लगने की दिक्कत होती रहती है। हालांकि अगर अक्सर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो सावधान हो जाइए यह आपकी किडनी, तंत्रिकाओं और हृदय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।