हार्ट अटैक एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो हृदय में रक्त के संचार में होने वाली समस्याओं के कारण होता है। कोविड-19 महामारी के बाद से लोगों में हृदय रोगों का जोखिम काफी तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के साथ कोरोना संक्रमण ने लोगों में हृदय रोगों के जोखिमों को काफी बढ़ा दिया है, लिहाजा कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं।
हार्ट अटैक के बाद समय पर सीपीआर और अन्य उपचार मिल जाएं तो रोगी का जान बचाई जा सकती है। हालांकि जान बचने का मतलब यह नहीं है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। हार्ट अटैक के बाद शरीर में कई प्रकार के बदलाव आने लगते हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं कि इस बारे में शोधकर्ताओं को अध्ययनों में क्या पता चला?