फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन संबंधी इस बीमारी को नजरअंदाज न करें पुरुष, लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

Sat, 06 Jun 2020 10:18 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
यौन समस्याओं को छिपाना नहीं चाहिए - फोटो : Pixabay
मानव शरीर की संरचना जितनी जटिल है, उतनी ही जटिल इसकी समस्याएं भी हैं। शरीर के बहुत सारे अंग इतने संवेदनशील होते हैं, जिनके लिए जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या बन जाती है। उदाहरण के तौर पर बहुत सारे लोग जरा सी धूल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और उन्हें सर्दी, एलर्जी जैसी बीमारी हो जाती है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अक्सर शरीर की कुछ बीमारियों को अनदेखा करते हैं। खासकर यौन समस्याओं को लेकर लोग खुल कर बात तक नहीं करना चाहते। न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी इन समस्याओं में डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते। विशेषज्ञों के मुताबिक, यौन समस्याओं को छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि इनपर खुल कर बात होनी चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अन्यथा कुछ समय के बाद यह बड़ी समस्या बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
Relationship - फोटो : Pixabay
  • पुरुषों में होने वाले यौन समस्याओं में से एक है, लिंग(Penis) का टेढ़ापन (peyronie's disease)। लिंग के ऊतकों में क्षति के कारण यह स्थिति पैदा होती है। इस समस्या से ग्रसित पुरुषों के लिंग में तनाव आने के दौरान काफी दर्द होता है। इस समस्या में पुरुषों के लिए यौन संबंध बनाना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 10
यौन समस्या के कारण शादीशुदा जिंदगी प्रभावित होती है - फोटो : Pixabay
  • लिंग में टेढ़ेपन की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। इसकी शुरुआत लिंग में कहीं गांठ का अनुभव होने और दर्द के साथ होती है। खासकर लिंग में तनाव आने के दौरान इस स्थिति का अनुभव होता है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर जरा भी नजरअंदाज किया जाना भविष्य में भारी पड़ सकता है। 

पुरुषों को होने वाली ऐसी समस्या में अक्सर इस तरह के लक्षण देखे जाते हैं:
  • लिंग का ऊपर या नीचे की ओर मुड़ जाना
  • लिंग पर गांठ महसूस होना
  • लिंग के ऊतकों में कड़ापन
  • लिंग का आकार प्रभावित होना
  • लिंग में तनाव के दौरान दर्द महसूस होना
विज्ञापन

5 of 10
यौन परेशानी (सांकेतिक तस्वीर)
उत्तेजना की स्थिति में होता है अनुभव
  • इस समस्या से ग्रस्त पुरुषों का लिंग जब सामान्य स्थिति में होता है, तो हो सकता है कि किसी प्रकार के लक्षण न दिखाई दें। लेकिन लिंग के उत्तेजित होने की स्थिति में लक्षण दिखने लगते हैं। लिंग में तनाव आने के बाद यह किसी ओर मुड़ जाता है। इसमें दर्द भी महसूस होता है। समय के साथ दर्द तो कम होने लगता है, लेकिन लिंग में टेढ़ेपन की समस्या रह ही जाती है।
विज्ञापन

6 of 10
Relationship - फोटो : Pixabay
  • इस समस्या में लिंग उत्तेजना के दौरान दर्द बढ़ना समस्या के गंभीर होने का इशारा करता है। पुरुष को यौन संबंध के दौरान परेशानी और दर्द का अनुभव होता है। लिंग में टेढ़ेपन वाले स्थान के नीचे कड़ी गांठ जैसा महसूस होता है। सबसे दिक्कत वाली बात यह है कि लिंग में टेढ़ेपन के कारण यौन संबंध बनाने की क्षमता भी कम होने लगती है। 
विज्ञापन

7 of 10
Relationship - फोटो : social media
ठोस कारण स्पष्ट नहीं
  • लिंग में टेढ़ेपन का कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी तरह की चोट के कारण ऐसा हुआ हो। कई बार ऐसी चोट का पता भी नहीं चलता। किसी खेल, दुर्घटना या यौन संबंध के दौरान लिंग के एक ही स्थान पर बल या चोट पहुंचने से सूजन आ जाती है। यह एक निशान के रूप में भी दिखता है। इसके अनुवांशिक कारण भी माने जाते हैं। 

8 of 10
डॉक्टर सबसे पहले कुछ जांच करवाते हैं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Apollo Hospitals
जांच से उपचार की शुरुआत
  • इस समस्या के लक्षण दिखाई दें तो उपचार के लिए यौन रोग या मूत्र रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर सबसे पहले कुछ जांच करवाते हैं। जांच के दौरान ऊतकों में सूजन, दर्द वगैरह स्थितियों का पता लगाया जाता है। जांच के बाद दवाओं के जरिए ठीक करने की कोशिश की जाती है। इसमें मनोविज्ञान की भी मदद ली जाती है। दवाओं या अन्य थेरेपी से ठीक नहीं होने पर सर्जरी कराने की जरूरत भी पड़ सकती है। 

9 of 10
गैर-सर्जिकल थेरेपी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
डॉक्टर स्थिति देखने के बाद इन गैर-सर्जिकल थेरेपी के जरिए भी समस्या ठीक करने की कोशिश करते हैं। 
  • रेडिएशन थेरेपी
  • हाइपरथर्मिया थेरेपी
  • वैक्यूम इरेक्टाइल डिवाइस
  • एक्स्ट्रा कॉर्पोरल शॉक वेव थेरेपी
विज्ञापन

10 of 10
बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी कदम न उठाएं - फोटो : Pixabay
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर लिंग का अल्ट्रासाउंड भी करवाते हैं। लिंग में कैल्शियम जमने के संदेह पर एक्स-रे की मदद ली जाती है। वहीं, डायबिटीज या हार्मोनल फ्लक्चुएशन वाले पुरुषों को ब्लड जांच की भी सलाह दी जाती है। आम तौर पर दवाओं के जरिए ठीक करने की कोशिश की जाती है, नहीं तो सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ सकती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी कदम न उठाएं। 

(नोट: यह लेख लोगों को समस्या के प्रति जागरूक करने मात्र के उद्देश्य से प्रकाशित की जा रही है। किसी भी तरह की समस्या के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलना श्रेयस्कर होगा। )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें