फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tan Removal Cream: टैन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना कितना सही?

Fri, 01 May 2026 03:08 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effects Of Using Tan Removal Cream: गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। ऐसे में लोग इस टैनिंग को हटाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ये कितनी असरदार होती है, आइए इस बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
टैन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना कितना सही? - फोटो : AI
Side Effects Of Using Tan Removal Cream: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर आता है, जिनमें सबसे आम समस्या टैनिंग है। तेज धूप में ज्यादा समय बिताने से त्वचा का रंग असमान हो जाता है और चेहरे, हाथों व गर्दन पर कालेपन की परत जमने लगती है। यही कारण है कि हर दूसरा व्यक्ति गर्मियों में टैनिंग से परेशान दिखाई देता है। 

इससे बचने और छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें सबसे सरल तरीका है क्रीम का इस्तेमाल करना। ऐसे में ये सवाल ये उठता है कि क्या ये क्रीम्स वाकई में असरदार होती हैं या सिर्फ अस्थायी राहत देती हैं? यहां इस लेख में हम आपसे इसी विषय पर डिटेल में बात करेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
टैन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
क्यों होती है टैनिंग?

गर्मी में होने वाली टैनिंग मुख्य रूप से सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों के कारण होती है। जब त्वचा लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहती है, तो मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
टैन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
बाजार में मिलते हैं कई प्रोडक्ट

टैनिंग हटाने के लिए बाजार में मिलने वाली क्रीम्स और डि-टैन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल काफी आम है। ये क्रीम्स त्वचा की ऊपरी परत पर काम करके डेड स्किन सेल्स को हटाने और रंगत को हल्का करने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स धीरे-धीरे त्वचा की टोन को सुधारते हैं।

 

4 of 5
टैन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
कितनी असरदार हैं ये क्रीम

हालांकि ये हर किसी को समझने की जरूरत है कि ये क्रीम्स पूरी तरह से टैनिंग को खत्म नहीं कर सकतीं, बल्कि इसे कम करने में मदद करती हैं। असर दिखने में समय लगता है और नियमित उपयोग जरूरी होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, सिर्फ क्रीम पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसके साथ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, ताकि नई टैनिंग को होने से रोका जा सके। घरेलू उपाय जैसे एलोवेरा, दही, बेसन और हल्दी के फेस पैक भी टैनिंग कम करने में काफी असरदार माने जाते हैं। अगर टैनिंग ज्यादा हो जाए या त्वचा संवेदनशील हो, तो किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।
 
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें