एलर्जी होना शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया है, जो सामान्यतौर पर पर्यावरण में मौजूद पदार्थों के प्रति होती है। एलर्जी की प्रतिक्रिया कई अन्य वजहों जैसे मौसम में बदलाव, परागकण, पालतू जानवरों के रोए या फिर भोजन के कारण भी हो सकती है। एलर्जी की दिक्कत किसी को भी किसी पदार्थ से हो सकती है, इसके लक्षण आसानी से ठीक भी हो जाते हैं पर अगर आपको अक्सर ही एलर्जी बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। एलर्जी के लक्षणों और इसके कारकों की पहचान जरूरी है ताकि इससे बचाव के लिए पर्याप्त उपाय किए जा सकें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जब हमें किसी प्रकार की एलर्जी होती है तो प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी बनाती है। यही कारण है एलर्जेन के संपर्क में आने के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया की वजह से त्वचा, साइनस, वायुमार्ग या पाचन तंत्र में सूजन आ सकती है। एलर्जी की गंभीरता हर व्यक्ति में अलग-अलग होती, कुछ स्थितियों में इसके गंभीर रूप लेने का भी खतरा रहता है जिसका समय रहते उचित उपचार किया जाना चाहिए।
आइए जानते हैं कि किन लक्षणों की मदद से पहचाना जा सकता है कि कहीं आप भी तो एलर्जी की दिक्कत नहीं हैं?