फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं इस तरह रखें सेहत का ख्याल, बच्चा भी रहेगा स्वस्थ

Tue, 24 Nov 2020 05:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बहुत जरूरी है कि सर्दी में बीमारियों से बचने के लिए स्वयं का ख्याल रखा जाए। यदि आप गर्भवती हैं, तब तो प्रतिपल देखभाल करना बहुत जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को खुद के साथ नन्ही जान का भी ख्याल रखना होता है। सर्दी के मौसम में यदि गर्भवती महिला को स्वस्थ रहना है तो सबसे आवश्यक है कि वे अपनी डाइट और जीवनशैली पर ध्यान दें। बहुत अधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। आइए जानते हैं, इस मौसम में वे कौनसी बाते हैं जिनका गर्भवती महिलाओं ने ध्यान रखना चाहिए।

 

 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

प्रतिदिन योग करें
सर्दियों में शरीर में आलस्य बना रहता है और गर्भवती महिलाओं के साथ तो यह समस्या अधिक रहती हैै इसलिए आप सर्दी के मौसम में थोड़ा बहुत योग जरूर करें। योग आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। आसान आसनों का चयन करें और शरीर की क्षमता के अनुसार ही आसन करें। रोजाना योग करने से आप शरीर में गर्माहट महसूस करेंगी और गर्भ में पल रहे आपके बच्चे को भी ठंड या बाहर के बदलते मौसम का असर कम से कम होगा।  

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

गर्म कपड़े पहनें
यदि आपको ठंड नहीं भी लग रही है तब भी सुबह- शाम गर्म कपड़े पहनें। गर्भवती महिला को खुद को सर्दी से बचाना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि उनके गर्भ में बच्चा पल रहा होता है। जिसपर बाहर के बदलते मौसम का सीधा असर होता है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर गर्म कपड़े पहनें जिससे कि बच्चे को ठंड का अहसास न हो। पांव में मोजे पहनकर रखें। घर में भी चप्पल पहनकर ही घूमें। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पौष्टिक आहार लें
सर्दी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है इसलिए बहुत जरूरी है कि गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में इस तरह का आहार शामिल करें जो कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित न करे। शरीर में गर्माहट बनी रहे इसलिए केसर वाला दूध का सेवन करें। लहसून, पालक, हरी सब्जियों व फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। विटामिन-सी को भी सेवन करते रहें।

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अच्छे मॉइश्चराइजर का करें उपयोग
सर्दियों में गर्भवती महिलाओं की त्वचा अधिक रूखी होती है। गर्भवती महिलाएं अधिक से अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से हाथ- पैरों को साफ करने के बाद हल्के हाथों से कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं या फिर खोपरे के तेल से भी मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा में ज्यादा खिंचाव महसूस नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चिकित्सक से लें परामर्श
यदि आप गर्भवती हैं और आपको सर्दियों के मौसम में जुकाम, बुखार या कोई भी छोटी- मोटी बीमारी होती है तो ऐसे में आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। किसी छोटी सी भी बीमारी का असर शिशु पर पड़ सकता है इसलिए तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। याद रखें कि आपको खुद के साथ शिशु के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें