Seasonal Immunity Booster Foods: मौसम का मिजाज बदलते ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की परीक्षा शुरू हो जाती है। जब ठंड का मौसम जाता है और गर्मी दस्तक देती है, तो वातावरण में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम बदलने के बावजूद पुराने तरीके का खान-पान जारी रखना ही बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बनता है।
शरीर को नए तापमान और वातावरण के अनुकूल ढालने के लिए मौसम के अनुसार आहार का पालन करना बहुत जरूरी है। छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम आमतौर पर बहुत मजबूत नहीं होता है और बुजुर्गों में भी इम्यूनिटी धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से उन्हें विशेष पोषण की आवश्यकता होती है।
अगर हम इस समय अपने भोजन में ताजे फलों, तरल पदार्थों और संक्रमण रोधी मसालों को शामिल नहीं करते, तो सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और पाचन संबंधी समस्याएं घेर लेती हैं। सही समय पर सही आहार का चुनाव करना न सिर्फ हमें एनर्जेटिक बनाए रखता है, बल्कि दवाओं पर हमारी निर्भरता को भी कम करता है।