आप अपने शरीर के बारे में कितना जानते हैं? शायद उतना ही जितना किताबों में अब तक पढ़ा या सुना हो। शरीर के भीतर फेफड़े, किडनी, गुर्दे, लिवर जैसे अंग और कोशिका, डीएनए जैसी कुछ वैज्ञानिक सी चीजें। आपने आंत में गुड बैक्टीरिया के बारे में भी सुना होगा, जो भोजन को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, पर क्या आप आंत में वायरस के बारे में जानते हैं? एक-दो नहीं कई हजारों वायरस। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इंसानों की आंत में ऐसे 54 हजार से ज्यादा वायरस होने की बात कही है। खास बात यह है कि इनमें से 92 फीसदी वायरस के बारे में वैज्ञानिक भी अनजान हैं। है ना काफी रोचक, तो आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैलिफोर्निया स्थित ज्वाइंट जीनोम इंस्टिट्यूट और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में बताया है कि आंत में मौजूद यह वायरस शौच में भी हो सकते हैं। यह वायरस आंत में जरूर रहते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि अन्य वायरस की तरह इनसे कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं होता है।