सलमान खान की बीमारियां
- फोटो : @twitter: Salman khan
'अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहेंगे ऐसा दर्द'
काजोल और ट्विंकल के साथ टॉक शो 'टू मच' में सलमान ने कहा, मैं फिल्म पार्टनर कर रहा था। लारा वहां थीं। उन्होंने मेरे चेहरे को छुआ तो मुझे तेज दर्द हुआ।
59 वर्षीय अभिनेता ने आगे बताया कि कैसे इस दर्द ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बना दी थी। उन्होंने कहा, "आपको इसके साथ जीना पड़ता है। बहुत से लोग बाईपास सर्जरी, दिल की बीमारियों और कई अन्य समस्याओं के साथ जी रहे हैं। जब मुझे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया हुआ था, तो वह दर्द काफी भयावह था। आप नहीं चाहेंगे कि आपके सबसे बड़े दुश्मन को भी वह दर्द हो।
सलमान ने कहा, "मुझे यह बीमारी साढ़े सात साल तक रही। हर चार-पांच मिनट में दर्द होता था। बात करते समय यह अचानक होता था, मुझे नाश्ता करने में लगभग डेढ़ घंटा लगता था और मैं सीधे खाने पर चला जाता था। ऑमलेट खाने के लिए, मुझे खुद को मजबूर करना पड़ता था, खुद को दर्द पहुंचाने जैसा था।