मस्तिष्क में होने वाली समस्याएं
- फोटो : Freepik.com
ब्रेन एन्यूरिज्म में क्या दिक्कतें होती है?
ब्रेन एन्यूरिज्म के कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। रक्त वाहिकाओं में उभार की स्थिति में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। कुछ लोगों को आंखों के पीछे दर्द, धुंधला दिखने, चेहरे के एक हिस्से में सुन्नता महसूस हो सकती है।
हालांकि जब ये उभार यानी एन्यूरिज्म अचानक फट जाता है तो इसके कारण तेज दर्द के साथ उल्टी, मतली, गर्दन में अकड़न, तेज रोशनी से परेशानी, बेहोशी, दौरे पड़ने और बोलने या समझने में दिक्कत हो सकती है।
ब्रेन एन्यूरिज्म के 30 से 40 प्रतिशत मामलों में मरीज की जान भी जा सकती है।