फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: इन तीन गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं 'भाईजान', यहां जानिए इन बीमारियों के बारे में सबकुछ

Mon, 23 Jun 2025 07:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में पहले गेस्ट के रूप में भाग लेने पहुंचे सलमान ने कार्यक्रम के दौरान अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चर्चा की। 
  • अभिनेता ने कहा, मुझे ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर समस्याएं हैं। आइए इन समस्याओं के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान को कौन सी बीमारियां हैं? - फोटो : @twitter: Salman khan
Salman Khan Health: देश में जब भी सेलिब्रिटीज के फिटनेस और डोले-शोले की बात होती है, तो सबसे पहला नाम सलमान खान का याद आता है। सलमान युवाओं के पसंदीदा रहे हैं, उनका फैशन स्टाइल ट्रेंड बन जाता है। हालांकि, अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि फिट दिखने के बावजूद वह कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेहत से संबंधित कई प्रकार की चुनौतियों के बावजूद वह लगातार काम भी कर रहे हैं। 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में पहले गेस्ट के रूप में भाग लेने पहुंचे सलमान ने कार्यक्रम के दौरान अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चर्चा की। अभिनेता ने कहा- 

मुझे ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर समस्याएं हैं, इनके बावजूद काम कर रहा हूं। सेहत से संबंधित कई प्रकार की चुनौतियां आपके सामने लगातार बनी रहती हैं पर आपको काम भी करते रहना होत है।

ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया के बारे में अभिनेता ने 2017 में भी एक कार्यक्रम के दौरान जिक्र किया था। अब आपके मन में भी ये सवाल आ रहे होंगे कि आखिर ये कौन सी बीमारियां हैं और इनमें किस तरह की दिकक्तें होती हैं? आइए इन सबके बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया के कारण होने वाली समस्या (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com
पहले जानिए ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया क्या है?

ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया, जिसे टिक डौलोरेक्स के नाम से भी जाना जाता है, ये एक प्रकार का क्रॉनिक दर्द विकार है। इस समस्या के कारण चेहरे पर अचानक और गंभीर रूप से बिजली के झटके जैसा दर्द होता है। दांतों को ब्रश करने या मेकअप लगाने जैसे हल्के से स्पर्श के कारण भी आपको अचानक दर्द के झटके जैसा महससूस हो सकता है। यह बीमारी ट्राइजेमिनल नामक तंत्रिका के प्रभावित होने के कारण होती है, ये तंत्रिकाएं चेहरे में संवेदनशीलता बनाने चबाने जैसे मोटर कार्यों के लिए जिम्मेदार है। 

ये बीमारी महिलाओं और 50 से अधिक उम्र के लोगों में अधिक आम है। विशेषज्ञों का मानना है कि रक्त वाहिका और ट्राइजेमिनल तंत्रिका के बीच संपर्क अक्सर दर्द का कारण बनती है। किसी प्रकार की चोट या सर्जरी इस समस्या का कारण बनती है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रेन एन्यूरिज्म के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com
ब्रेन एन्यूरिज्म क्या होता है?

सलमान खान को ब्रेन एन्यूरिज्म की भी दिक्कत है। ब्रेन एन्यूरिज्म को मस्तिष्क धमनीविस्फार के नाम से जाना जाता है जिसमें मस्तिष्क की रक्त वाहिका में उभार या गुब्बारा जैसा फूलने की दिक्कत हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब रक्त वाहिका से बहने वाला रक्त, वाहिका की दीवार के कमजोर हिस्से पर अतिरिक्त दबाव डालने लगता है तो इस तरह की समस्या होती है। दबाव बढ़ने पर वाहिकाओं के फटने और खून के लीक करने का भी खतरा रहता है जिससे रक्तस्रावी स्ट्रोक हो सकता है।

वैसे तो ये समस्या आम है और ज्यादातर मामलों में गंभीर दिक्कतें नहीं बढ़ाता है, पर कुछ स्थितियों में ये रक्तस्राव के कारण जटिलताएं बढ़ भी सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रेन में तंत्रिकाओं की समस्या - फोटो : Freepik.com
अब तीसरी समस्या एवी मालफॉर्मेशन के बारे में जानिए

एवी मालफॉर्मेशन रक्त वाहिकाओं में उलझाव की समस्या है जो धमनियों और नसों के बीच अनियमित कनेक्शन बनाता है। यह रक्त प्रवाह को बाधित करता है जिससे ऊतकों तक रक्त का संचार बाधित हो सकता है। ये समस्या शरीर में कहीं भी हो सकती है, जिसमें मस्तिष्क भी शामिल है। धमनियां ऑक्सीजन युक्त रक्त को हृदय से मस्तिष्क और अन्य अंगों तक ले जाती हैं। वहीं शिराएं (वेन्स) के माध्यम से ऑक्सीजन रहित रक्त को फेफड़ों और हृदय में वापस ले जाती हैं। 

एवी मालफॉर्मेशन इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को बाधित करता है जिससे आस-पास के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे मस्तिष्क में रक्तस्राव, स्ट्रोक या हेमरेज का भी खतरा हो सकता है।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें