मोटापा कम करने से संबंधित सावधानियां
- फोटो : Adobe stock
वजन घटाने में भी न करें जल्दबाजी
इसी तरह से तेजी से वजन कम करना भी खतरनाक है। बहुत तेजी से वजन घटाने से मांसपेशियों की हानि, पोषक तत्वों की कमी से लेकर गॉलब्लेडर में पथरी तक की समस्या होने का खतरा अधिक होता है। हमेशा धीमी, स्थिर गति से वजन कम करना बेहतर होता है। बहुत तेजी से वजन कम करने से आपका मेटाबोलिज्म भी धीमा हो सकता है। मेटाबॉलिज्म में होने वाली इस तरह की समस्या के कारण पूरे शरीर पर असर हो सकता है।
अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से सालभर में घटाया 63 किलो वजन घटाने के बाद महिला की मौत हो गई थी,
यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।