Coronavirus vaccine china
- फोटो : social media/Amarujala
हालांकि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट पर सवाल उठाया था। प्रो. एनरिको बुची समेत 12 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने खुला पत्र लिखकर इस वैक्सीन पर संदेह व्यक्त किया था और चिंता जताई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ट्रायल में शामिल प्रतिभागियों पर वैक्सीन लगाने के बाद सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, जी मिचलाने समेत 30 से ज्यादा तरह के दुष्प्रभाव हुए थे।