कोरोना वैक्सीन की रेस में रूस के बाद अब चीन अपनी दावेदारी दिखाई है। रूस से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए चीन ने अप्रूवल से पहले ही वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। खबरों के मुताबिक, चीनी कंपनी द्वारा तैयार इस वैक्सीन को यह मंजूरी वैक्सीन मैनेजमेंट कानून के तहत दी गई है। बीमारी के उच्च जोखिम वाले लोगों को इसके तहत वैक्सीन दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में पिछले माह यानी जुलाई से ही लोगों को यह वैक्सीन दी जा रही है। मालूम हो कि रूस ने भी तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही अपनी वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' का पंजीकरण कर दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा कर दिया था।