फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मानी जाती हैं जड़ वाली सब्जियां, जानिए इनसे क्या लाभ हैं?

Sat, 28 May 2022 07:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जड़ वाली सब्जियां - फोटो : istock
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। इसमें मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना सबसे आवश्यक माना जाता है। ये न सिर्फ पोषकता से भरपूर होती हैं, साथ ही शरीर को निरोगी बनाए रखने में भी विशेष भूमिका निभाती हैं।

अध्ययनों में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ जड़ युक्त सब्जियों के सेवन को भी काफी फायदेमंद बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आहार में इन्हें शामिल करके कई गंभीर रोगों के जोखिम तक को कम करने में मदद मिल सकती है।

जड़ वाली सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं साथ ही इनमें कैलोरी, वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। रूट्स वेजिटेबल कैरोटेनॉयड्स का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं, ये प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले वर्णक हैं जो कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। आंखों से लेकर हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में जड़ वाली सब्जियों का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सब्जियों से सेहत को लाभ - फोटो : getty images
विशेषज्ञ देतें हैं रूट्स वेजिटेबल के सेवन पर जोर

हरी सब्जियों के साथ जड़ वाली सब्जियों के सेवन पर भी विशेषज्ञ काफी जोर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विभिन्न रंगों वाली सब्जियों को आहार में शामिल करना सबसे बेहतर होता है। ये विभिन्न पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की शरीर की आवश्यकता को आसानी से पूरा कर सकती हैं।

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, फोलेट, काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, बी, और सी के साथ मैंगनीज की जरूरत होती है, जिसकी इन सब्जियों से आसानी से पूर्ति की जा सकती है। आइए ऐसी ही कुछ सब्जियों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गाजर से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
गाजर में मौजूद होते हैं कई गुण

गाजर सबसे फायदेमंद जड़ युक्त सब्जियों में से एक माना जाता है, यह आसानी से उपलब्ध और शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो इसे काफी फायेदमंद बनाती है। शरीर के अंदर, बीटा कैरोटीन विटामिन-ए में बदल जाता है। आपकी आंखों को स्वस्थ रखन के अलावा विटामिन-ए प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

4 of 5
चुकंदर खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
चुकंदर की पोषकता

शरीर में आयरन की कमी हो या रक्तचाप की समस्या, चुकंदर का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। चुकंदर में बीटाइन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कई प्रकार के गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में भी सहायक है। चुकंदर में नाइट्रेट भी मौजूद होता है जो बेहतर रक्त परिसंचरण को व्यवस्थित करने के साथ निम्न रक्तचाप की समस्या को दूर करने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू के फायदे - फोटो : pixabay
आलू के भी हैं कई फायदे

आलू सबसे लोकप्रिय जड़ वाली सब्जियों में से एक है। एक मध्यम आकार के पके हुए आलू में से 935 मिलीग्राम पोटैशियम प्राप्त हो सकता है। यह केले में पाए जाने वाले पोटेशियम की मात्रा से दोगुना है। आलू, विटामिन-सी और बी6 का भी अच्छा स्रोत है, इसका सेवन करना आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। आलू में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपके लिए सहायक हैं।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें